अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

खेल

आज शाम 7:30 बजे से बेंगलुरु-कोलकाता की भिड़त

                                 बेंगलोर जीती तो प्लेऑफ में पहुँचने वाली पहली टीम होगी 

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, बेंगलोर :भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते करीब हफ्ते भर के लिए स्थगित हुआ। आईपीएल का 18वां सीजन शनिवार से दोबारा शुरू हो रहा है। सीजन के 58वें मुक़ाबले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जाएगा। मुक़ाबला ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। करीब सात हफ़्ते पहले 22 मार्च को इन दोनों टीमों के बीच से सीजन का आगाज़ हुआ था। अब आरसीबी-केकेआर की भिड़ंत से ही सीजन का अंतिम चरण शुरू होगा। मुक़ाबले में आरसीबी हर हाल में जीत दर्ज कर प्लेऑफ की रेस में बनी रहना चाहेंगी। दूसरी ओर, केकेआर की टीम आरसीबी के खिलाफ चिन्नास्वामी के मैदान पर अपना दबदबा बरकरार रखते हुए खुद को टॉप-4 की रेस में बनाए रखना चाहेंगी।

घर में एक दशक से केकेआर को हराने में नाकाम रही आरसीबी

आरसीबी घरेलू मैदान पर एक दशक से केकेआर को नहीं हरा सकी है। केकेआर आखिरी बार चिन्नास्वामी पर आरसीबी से 2015 में हारी थी। इसके बाद से दोनों टीमों के बीच मुक़ाबले में कोलकाता का पलड़ा भारी रहा है। पिछले साल भी मुक़ाबले में केकेआर ने उसके मैदान ईडन गार्डन्स पर सात विकेट से जीत दर्ज की थी। फैंस को इस हिट राइवलरी के इस मैच में भी हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद हो सकती है।

कोहली आरसीबी के टॉप-स्कोरर

  •  11 मैच | 505 रन | 63.12 औसत | 7 फिफ्टी
See also  Asia Cup 2025 Final: 22 दिन पुराना सपना, Rinku Singh ने Final में किया सच!

हार केकेआर को प्लेऑफ से बाहर कर देगी

केकेआर के 12 मैचों में 5 जीत और एक रद्द मैच से 11 अंक हैं। टीम अपना पिछला मुकाबला चेन्नई के हाथों गंवाकर प्लेऑफ की रेस में काफी पीछे हो गई। अब टीम को अपने शेष दोनों मैच जीतने के बाद भी अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना पड़ेगा। एक हार टीम को प्लेऑफ की रेस से बाहर का रास्ता दिखा देगी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट :-

  • दोनों टीमों के बीच 35 में से 20 मैच में केकेआर ने बजी मारी है। इस दौरान केवल 15 मुकाबलों में आरसीबी को जीत मिली है।
  • चिन्नास्वामी पर पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर 168 रन है। हालाँकि, 53% मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को जीत मिली है।