अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

समाचार

इंटरनेट पर सर्वाधिक लोकप्रिय हुई बिल्ली की मौत…

 लटकती जीभ और बड़ी-बड़ी आंखों वाली लोकप्रिय बिल्ली लिल बब का आठ साल की उम्र में निधन हो गया. सोशल मीडिया पर उसके लाखों फालोअर थे. बब के मालिक माइक ब्रिडावस्की ने उसकी मृत्यु के बारे में जानकारी दी. इंटरनेट की सर्वाधिक लोकप्रिय बिल्लियों में से एक लिल बब बौनेपन की बीमारी से पीड़ित थी और हड्डी के संक्रमण से जूझ रही थी. बब आठ साल की उम्र में रविवार की सुबह वह ‘चिर निद्रा में सो’ गई. ब्रिडावस्की ने बताया कि पशु चैरिटी के लिए बब ने अपने जीवन काल में उसे सात लाख डालर एकत्र करने में मदद की थी. इंडियाना में कूडे़ के एक ढेर से बब बिडावस्की के दोस्त को मिली थी. इसके बाद वह बब को अपने साथ ले आया था.

See also  कस लीजिये कमर, प्याज के बाद अब खाद्य तेलों के दाम में भी लगने वाली है आग, मोदी सरकार पूरी तरह नाकाम...