अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

देश

इंदौर में राहुल गांधी को मिली जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा, पिता के पास भेज दिए जाओगे

Rahul Gandhi gets death threat: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं, इस बीच उन्हें धमकी भरा पत्र मिला है। आज जब राहुल गांधी मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचे तो उन्हें यह धमकी भरा पत्र मिला है। यह पत्र इंदौर के एक मिठाई की दुकान पर मिला है। पत्र में कहा गया है कि पूरे शहर में बम धमाका होगा, कमलनाथ को गोली मार दी जाएगी और राहुल गांधी को मौत के घाट उतार दिया जाएगा। पुलिस और क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर यह पत्र किसने यहां छोड़ा है। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल की जा रही है। पुलिस के सूत्र के अनुसार यह किसी आसामाजिक तत्व की हरकत हो सकती है। पत्र में लिखा है, इंदौर में कई जगहों पर बम धमाके होंगे, कमलनाथ को गोली मार दी जाएगी और तुम्हें तुम्हारे पिता राजीव गांधी के पास पहुंचा दिया जाएगा।
See also  अमित शाह : "भारत अंतरिक्ष डॉकिंग में महारत हासिल करने वाला चौथा देश बनने की ओर अग्रसर"