अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रशासन यात्रा

ई-चालान जमा नहीं करने वाले बाइक और चार पहिया मालिकों के लिए खबर

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर। रायपुर में पिछले छह वर्षों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एक लाख 21 हजार से अधिक वाहन चालकों ने ई-चालान की राशि का भुगतान नहीं किया है। अब जुर्माना वसूलने यातायात पुलिस ऐसे चालकों के घर पर दस्तक देगी। इसके लिए जवानों की टीम बनाई गई है।

जुर्माने की रकम का भुगतान नहीं होने की स्थिति में वाहन को जब्त कर मामला लोक अदालत में पेश किया जाएगा। यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आईटीएमएस कैमरे की मदद से रोजाना नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों का ई-चालान काटा जा रहा है, जिसका भुगतान करने के लिए अधिकांश वाहन चालक यातायात के दफ्तर नहीं पहुंचते। इस कारण हर साल लंबित ई-चालान की संख्या बढ़ रही है। विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, पिछले छह वर्षों में कुल 3,05,667 ई-चालान जारी हुए, जिसमें से 1,83,983 वाहन चालकों ने जुर्माने की राशि जमा कर दी है।

See also  नक्सली नेता रामचंद्र रेड्डी की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट का सहारा लिया।
छत्तीसगढ़

142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर अपने भविष्य की लड़ाई लड़ने छात्रों ने आज खुद ही मोर्चा संभाल लिया. दरअसल पसान के आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है. अध्यनरत 142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर नियुक्त हैं. गणित और अंग्रेजी के शिक्षक भी नहीं हैं. इस समस्या को लेकर छात्रों ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी. इसके बावजूद व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण छात्र-छात्राएं आज सड़क पर उतर आए. हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन कोरबा-पसान मुख्य मार्ग पर छात्र-छात्राओं ने भीगते हुए तख्ती लेकर प्रदर्शन किया. बीईओ ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत की, 24 अगस्त तक दोनों विषय के शिक्षकों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया.