अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

स्वास्थ्य

ऐसे लोगों को कभी नहीं करना चाहिए अदरक का सेवन…

अक्सर लोग अदरक का सेवन कई बिमारियों के लिए करना होता है। शरीर को गर्म रखने के अलावा अदरक सर्दी, खांसी, गले की खराश जैसी परेशानियों में काफी लाभकारी है। लेकिन अदरक का सेवन कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक होता है। ये कुछ लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है।

इनको नहीं करना चाहिए अदरक का सेवन:

गर्भावस्था के दौरान आपको अदरक से दूरी बना लेनी चाहिए। शुरुआती महीनों में ये आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आखिरी के तीन महीनों में खतरनाक हो सकता है।

लोग किसी भी बीमारी के चलते नियमित तौर पर दवाई का सेवन करते हैं, उन्हें अदरक के सेवन से बचना चाहिए।

जिन लोगों को रक्त विकार की शिकायत होती है उन्हें अदरक से दूरी बना लेनी चाहिए। अदरक के सेवन से खून पतला होता है। यही कारण है कि कुछ लोगों को हल्की चोट में भी खून का ज्यादा बहाव होता है।

See also  ‘मायलॉर्ड, वह कभी मां नहीं बन पाएगी’: 30 हफ्ते की गर्भवती नाबालिग के अबॉर्शन पर All India Institute of Medical Sciences की दलील, मामला पहुंचा Supreme Court of India