अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ जिलों से

कन्या विवाह कार्यक्रम में बदइंतजामी, दूल्हा बेहोश, मौके पर हड़कंप”

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम में लंबे समय तक धूप में बैठाए जाने और पेयजल की कमी से कई लोग असहज दिखे। इसी बीच एक दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई और वह मंच के पास ही बेहोश हो गया। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल चारपहिया वाहन की व्यवस्था की और युवक को लिटाकर जिला अस्पताल पहुंचाया।

इस घटना ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इतने बड़े सरकारी आयोजन में पानी, छांव और प्राथमिक चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर प्रशासन की भूमिका पर अब सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने आयोजकों से जवाबदेही की मांग की है।

युवक पूरी तरह स्वस्थ, शांति से हुआ कार्यक्रम : CPDO

इस मामले में कांता राम मेश्राम, CPDO महिला बाल विकास ने कहा, बीजापुर में 305 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। कार्यक्रम के दौरान एक वर का तबियत अचानक खराब हो गया, जिसे तत्काल सरकारी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा कि युवक को जेनेटिक प्राब्लम है। बीच-बीच में होता रहता है। वर्तमान में युवक पूरी तरह स्वस्थ है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

See also  छत्तीसगढ़ : बड़ी खबर - सरकार की चेतावनी का दिखा असर , धान खरीदी केंद्र में गड़बड़ी के मामलें में समिति प्रबंधक समेत 3 के खिलाफ FIR दर्ज...