अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ जानिए

कांकेर के उइकाटोला के जंगलों से आत्मसमर्पण करने निकले 5 हथियारबंद नक्सली, एसपी के सामने करेंगे समर्पण…

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम , कांकेर। पापा राव के बाद नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने का दौर थमा नहीं है. आज कांकेर जिले के उइकाटोला के जंगलों से 5 हथियार बन्द नक्सली समर्पण करने निकले है, जो कांकेर एसपी कार्यालय में आत्मसमर्पण करेंगे.

एक SLR, दो 303 रायफल के साथ समर्पण करने निकले 5 ईनामी नक्सलियों में ACM मंगेश, ACM गणेश उइका, ACM राजे, ACM हिड़मे उर्फ जमाली और ACM मंगति शामिल हैं. इन पांचों नक्सलियों के समर्पण के साथ ही कांकेर जिले का मोहला, अवन्धी संयुक्त एरिया कमेटी भी नक्सल मुक्त हो जाएगा.

See also  छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता, सबको मिले आवास: मंत्री ओपी चौधरी