अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ पॉजीटिव न्यूज प्रदेश राजनीति

कांग्रेस के जिला महामंत्री ने थामा बीजेपी का दामन

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,कोरबा। लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले कोरबा जिले के पाली-तानाखार विधानसभा के दिग्गज कांग्रेस नेताओं के साथ लगभग 12 सौ से अधिक की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया है।

इसमें प्रमुख रूप से कांग्रेस के पाली नगर पंचायत अध्यक्ष, पाली के कद्दावर कांग्रेस के जिला महामंत्री शैलेश सिंह ठाकुर समेत सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। कोरबा लोकसभा बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडे व उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने सभी को भगवा गमछा पहनाकर भाजपा पार्टी में स्वागत किया।

See also  लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत नामांतरण प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण न करने पर कलेक्टर ने तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों पर की कार्यवाही