अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

समाचार

कांग्रेस ने 70 साल तक लोकतंत्र जिंदा रखा : अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने देश में 70 साल तक लोकतंत्र को जिंदा रखा। इस कारण नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने। प्रधानमंत्री बनने के बाद वे पूछ रहे है कि कांग्रेस ने अपने राज में क्या किया।

गहलोत शनिवार को सीकर नगर परिषद के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सीएम गहलोत ने कहा कि सरकार पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन के लिए काम कर रही है। इससे पहले कार्यकाल में भी खूब काम किए थे।

See also  यदि आपका भी है एसबीआई बैंक में खाता तो हो जाइए सावधान,इतनी बार पैसे निकालने का भी लगेगा चार्ज !