अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में दो लोगों की मौत से हड़कंप, 40 वर्षीय महिला और युवक का शव मिला

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम , बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद से महिला और युवक के आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बलोद थाना क्षेत्र के एक खेत में रविवार सुबह दोनों की एक ही पेड़ पर फंदे से लटकी हुई लाश मिली है. खेत से गुजरने वाले ग्रामीणों की सबसे पहले शवों पर नजर पड़ी. घटना की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है.

CG Suicide News

जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सुरक्षित फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई की. दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए. प्रारंभिक जांच में महिला का नाम (40) संतोषी यादव और युवक 25 वर्षिय थलेश खरांशु बताया रहा है.

एक ही गांव में रहते थे महिला और युवक (CG Suicide News)

दोनों मृतक अर्जुन्दा थाना इलाके के गबदी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. वहीं महिला के शादीशुदा है, जिसका 19 साल का एक बेटा भी है. फिलहाल पुलिस मामले में संभावित एंगल से जांच कर रही है. दोनों मृतकों के बीच रिश्ता भी सामने की आशंका है. ग्रामीणों और परिजनों से घटना को लेकर पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है.

See also  वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर पूजा आरती व प्रसाद वितरण