अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

ट्रेंडिंग देश विदेश

ट्रंप पर विपक्ष का वार: डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना, बोले— तीन दशकों की मेहनत बर्बाद; सत्ता में आए तो भारत-अमेरिका रिश्ते फिर…

अनादि  न्यूज़ डॉट कॉम,अमेरिका के पूर्व राजदूत रेहम इमैनुएल ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विदेश नीति पर बड़ा हमला बोला है. एक इंटरव्यू में भारत-अमेरिका रिश्तों पर बात करते हुए इमैनुएल ने कहा कि ट्रंप प्रशासन के दौरान अमेरिका ने भारत को दूर धकेल दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 30 वर्षों में हर अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत को करीब लाने की कोशिश की, लेकिन ट्रंप ने इस प्रयास को बर्बाद कर दिया. उन्होंने कहा कि अगर वह सत्ता में आते हैं तो इन संबंधों को फिर मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे.

सहयोगी देशों से बढ़ी दूरी का दावा

इमैनुएल ने कहा कि ट्रंप की भाषा और रवैये के कारण अमेरिका के कई सहयोगी देश उससे दूर हो रहे हैं. उनके मुताबिक भारत, जापान और कोरिया जैसे अहम साझेदार भी ट्रंप की नीतियों से असहज महसूस कर रहे हैं. बता दें कि, डेमोक्रेटिक नेता इमैनुएल के ये बयान इसलिए भी अहम माने जा रहे हैं क्योंकि वह आने वाले राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी में हैं. इलिनोइस से पूर्व प्रतिनिधि रहे इमैनुएल 2028 के चुनाव में उतरने की संभावनाओं को लेकर चर्चा में हैं.

पाकिस्तान को लेकर ट्रंप के रुख पर सवाल

इमैनुएल ने ट्रंप प्रशासन की भारत-पाकिस्तान नीति पर भी सवाल उठाए. उनका कहना है कि ट्रंप ने कई मौकों पर भारत के बजाय पाकिस्तान के पक्ष में झुकाव दिखाया, जो अमेरिका की विदेश नीति के लिए सही नहीं है. पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले साल हुए सैन्य तनाव को लेकर ट्रंप सर्कार के रुख को लेकर भी इमैनुएल ने नाराजगी जताई. उनका कहना है कि ट्रंप के बयान भारत के रुख के विपरीत थे, जिससे नई दिल्ली में असहजता पैदा हुई.

See also  अयोध्या के राम मंदिर में आम लोग इतने समय कर सकेंगे दर्शन