अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

अपराध छत्तीसगढ़

ट्रक से कई जानवरों का खाल जब्त, कुम्हारी टोल प्लाजा में मिली सफलता

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, दुर्ग। कुम्हारी टोल प्लाजा के पास गाय और अन्य जानवरों के खाल से भरे ट्रक को पकड़ा गया है. कुम्हारी थाना पुलिस और यातायात पुलिस की कार्रवाई के दौरान पॉयलेटिंग कर रहे दो आरोपी फरार हो गए, वहीं महाराष्ट्र पासिंग (MH 49) ट्रक के चालक के साथ दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

बताया जा रहा है कि ट्रक महाराष्ट्र की ओर से आ रही थी, जिसकी जानकारी मिलने पर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता राजनांदगांव से ट्रक का पीछा करते आ रहे थे. आखिरकार कुम्हारी टोल प्लाजा के पास पुलिस की मदद को ट्रक को पकड़ने में कामयाबी पाई. ट्रक को रोकने की कार्रवाई से पहले ही ट्रक की पायलेटिंग कर रहे दो लोग फरार हो गए, वहीं ट्रक चालक अपने सहयोगी के साथ पकड़ा गया है.

See also  POCSO केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी बरी; ट्रायल कोर्ट का आदेश पलटा