अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ देश प्रदेश

दुबई में सट्टेबाज़ सतीश सनपाल पर बड़ी स्ट्राइक: मनी लॉन्ड्रिंग जाँच में अरबों की संपत्तियाँ फ्रीज़, सतना-शहडोल से जुड़े तार

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,रायपुर। दुबई में सट्टेबाज़ सतीश सनपाल पर बड़ी स्ट्राइक: मनी लॉन्ड्रिंग जाँच में अरबों की संपत्तियाँ फ्रीज़, सतना-शहडोल से जुड़े तार यूएई की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट का बड़ा एक्शन; भारत में दर्ज हैं 9 आपराधिक मामले, लुक-आउट सर्कुलर जारी

विशेष रिपोर्ट | अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,

दुबई/शहडोल। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने अवैध वित्तीय गतिविधियों और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय मूल के भगोड़े सट्टेबाज़ सतीश सनपाल पर शिकंजा कस दिया है। यूएई प्रशासन ने सनपाल, उनकी पत्नी ताबिंदा और उनसे जुड़ी ‘ANAX होल्डिंग’ समेत चार प्रमुख कंपनियों की संपत्तियों, बैंक खातों, डिजिटल वॉलेट और निवेशों को एहतियातन अस्थायी रूप से फ्रीज़ कर दिया है।

हाल ही में नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय सीरीज़ ‘Desi Bling’ में अपनी चमक-दमक दिखाने वाले सतीश सनपाल के वित्तीय स्रोतों और हवाला लेन-देन की अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियाँ गहनता से जाँच कर रही हैं।

चाय के टपरे से बुर्ज ख़लीफ़ा तक का सफ़र और सट्टेबाज़ी का नेटवर्क

शहडोल में एक मामूली चाय की दुकान से अपने नेटवर्क की शुरुआत करने वाले सतीश सनपाल ने देखते ही देखते दुबई के बुर्ज ख़लीफ़ा में आलीशान महल और अरबों का रियल एस्टेट साम्राज्य खड़ा कर लिया। आरोप है कि उसने क्रिकेट सट्टेबाज़ी और हवाला नेटवर्क के ज़रिए यह अरबों का साम्राज्य तैयार किया है।

मध्य प्रदेश के कई ‘सफेदपोश’ रडार पर

इस कार्रवाई के बाद मध्य प्रदेश के विंध्य और महाकौशल अंचल में हड़कंप मच गया है। सूत्र बताते हैं कि सतना, शहडोल, कटनी और जबलपुर सहित देश के कोने-कोने में कई प्रभावशाली ‘सफेदपोश’ लोग सतीश सनपाल के पार्टनर रहे हैं। इनमें से कई लोग लगातार उसके संपर्क में रहकर रियल एस्टेट कारोबार में अवैध धन खपा रहे थे। जाँच एजेंसियों की इस सख्ती से जल्द ही कई बड़े चेहरे बेनकाब हो सकते हैं।

See also  53 निकायों में ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स सुविधा शुरू, CM साय बोले—जनसेवा प्राथमिकता

भारत में दर्ज हैं 9 मामले

सतीश सनपाल का आपराधिक इतिहास भारत में भी काफी लंबा रहा है। उसके खिलाफ: IPL बेटिंग, हवाला और धोखाधड़ी: देश भर के विभिन्न थानों में करीब 9 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

लुक-आउट नोटिस: भारतीय एजेंसियों द्वारा उसके खिलाफ ‘लुक-आउट सर्कुलर’ (LOC) भी जारी है, ताकि नजर रखी जा सके।

यूएई की इस ज़बरदस्त कार्रवाई के बाद अब भारतीय एजेंसियों की नज़र भी इस नेटवर्क के स्थानीय मददगारों पर टिक गई है।

क्या सतीश सनपाल पर केस साबित हो गया है?

फिलहाल ऐसा नहीं है. यह कार्रवाई केवल जांच का हिस्सा है. अभी तक किसी अदालत ने सतीश सनपाल के खिलाफ कोई औपचारिक आरोप तय नहीं किया है और न ही उन्हें किसी … किसी मामले में दोषी ठहराया गया है. यानी फिलहाल जांच जारी है और कानूनी प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है .