अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

ट्रेंडिंग देश विदेश

नारी सम्मान पर सख्त रुख: असम की हिमंता सरकार बहुविवाह पर बनाएगी कानून, 7 साल तक की सज़ा का प्रावधान

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम , असम की हिमंता सरकार ने बहुविवाह को लेकर बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि असम कैबिनेट ने बहुविवाह की प्रथा पर रोक लगाने के लिए एक नए अधिनियम को स्वीकृति दी है, नारी का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

जानकारी के अनुसार, यह विधेयक बहुविवाह को एक संज्ञेय अपराध बनाता है, जिससे प्रशासन बिना वारंट के अपराधियों को गिरफ्तार कर सकता है. बहुविवाह के दोषी पाए जाने वालों को सात साल तक की कैद की सजा होगी, जिससे यह कड़ा संदेश जाएगा कि राज्य में इस प्रथा को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

See also  देवघर सड़क हादसा, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक