अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

मध्यप्रदेश

निगम कपड़ा रीसाइक्लिंग प्लांट में आगजनी: हादसा या साजिश? पुलिस में शिकायत दर्ज 🚨

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल नगर निगम कपड़ा रीसाइकलिंग प्लांट में आग लगने की घटना पर जानबूझकर आग लगाने की आशंका जताई जा रही है। मामले को लेकर नगर निगम प्रशासन ने पुलिस में शिकायत की है। शिकायत में जानबूझकर आग लगाने की बात कही है।

25 लाख की जली मशीन का था बीमा

बताया जाता है कि कपड़ा रीसाइकिल प्लांट 6 महीने से बंद पड़ा था। 1 महीने के अंदर तीन नोटिस 1 लाख का जुर्माना लग चुका था। सुबह मिल को तीसरा नोटिस मिला और रात में आग लग गई। 25 लाख की मशीन जली है जिसका बीमा था।

आग लगने की टाइमिंग को लेकर सवाल

दरअसल राजधानी के अन्ना नगर स्थित कपड़ा रीसाइकलिंग प्लांट में आग लगी थी। डेढ़ सौ टन कपड़ा रीसाइकलिंग के लिए रखा था जिसमें आग लगी थी। आग लगने की टाइमिंग को लेकर सवाल उठ रहा है। पीपीपी मॉडल के तहत प्लांट का संचालन मेसर्स फाइबरसाइकल टेक्सटाइल प्राइवेट लिमिटेड कर रही थी। कंपनी को 10 साल के लिए प्लांट दिया गया था लेकिन 6 महीने में ही प्लांट बंद हो गया था।

See also  मध्यप्रदेश,जिला रीवा के नेता सी एम गुप्ता और धीरेंद्र मिश्र व सहयोगियों के साथ किया जन जागरण एवं जनसंपर्क अभियान का आगाज