अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर मिली धमकी, आरोपी गिरफ्तार

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर/भिलाई। नुपुर शर्मा के समर्थन में इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने पर कुम्हारी के युवक को धमकाने वाले दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपित प्रेमी-प्रेमिका हैं और दोनों ने सगाई भी कर ली है। दोनों का इस्लाम के प्रति का झुकाव है। वे इस्लामिक रीति से ही विवाह भी करने वाले थे। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दोनों आरोपित शहर छोड़कर भागने की फिराक में थे। जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

आरोपितों में अस्पताल वार्ड शारदा मंदिर के पास थाना गोलबाजार रायपुर निवासी कासिफ उर्फ कुणाल सेंद्रे (22) और उसकी मंगेतर राजीव गांधी आवास योजना जे ब्लाक रूम नंबर-12 गोलबाजार रायपुर निवासी रितिका भारती (20) शामिल हैं।आरोपितों ने इस बात को स्वीकार किया कि उन्होंने शिकायतकर्ता राजा जगत को इंस्टाग्राम पर धमकी दी थी। इन्होंने पुलिस को ये भी बताया कि उनका इस्लाम के प्रति उनकी आस्था है। वे दोनों उसी धर्म को मानने लगे हैं। समुदाय विशेष के लोगों से उनका बहुत ज्यादा संपर्क था।

See also  Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2022 तक सड़कें गड्ढा मुक्त हों ,सीएम भूपेश ने दिए सख्त निर्देश