अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

देश राजनीति

पवन खेड़ा के आरोपों पर स्मृति ईरानी का पलटवार, मेरी बेटी छात्रा है बार नहीं चलाती, कांग्रेस को कोर्ट में देखूंगी

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, नई दिल्ली। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के आरोपों पर स्मृति ईरानी ने जमकर हमला किया, केंद्रीय मंत्री ने इस मामले में पवन खेड़ा और जयराम रमेश को कानूनी नोटिस भेजने…की बात कही। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करना जारी रखेंगी, वे इस तरह के आरोपों से डरने वाली नही। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कांग्रेस पर हमलावर हो गई हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा के आरोप पर जबाव देते हुए ईरानी ने एक के बाद एक कई बड़ी बातें… स्मृति ईरानी ने कहा कि मेरी बेटी कॉलेज में पढ़ाई करती है और वह कोई बार नहीं चलाती है, बता दें कि पवन खेड़ा ने आरोप लगाया था कि स्मृति ईरानी की बेटी बार चलाती हैं, बताया जा रहा है कि स्मृति ईरानी की ओर से आज शाम तक जयराम रमेश और पवन खेड़ा को कानूनी नोटिस भेजा जाएगा, इसके अलावा कांग्रेस महिला अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा के खिलाफ भी कानूनी नोटिस भेजेंगी।

स्मृति ईरानी ने कहा कि 2 अधेड़ उम्र के पुरुषों ने एक 18 साल की लड़की की इज्जत की धज्जियां उड़ाने का दुस्साहस किया है, यह है कि उस लड़की की मां ने 2014 और 2019 में अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा।

ईरानी ने कहा कि आज अपनी एक प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के प्रवक्ता ने हंसते हुए जिस लड़की पर आक्रमण किया, वो राजनीति में नहीं है और एक साधारण कॉलेज स्टूडेंट के रूप में अपना जीवन व्यतीत कर रही है। ईरानी ने कहा कि पवन खेड़ा ने ये कहा कि मेरी बेटी को कारण बताओ नोटिस दिया गया और दिखाए, मैं आज पूछना चाहती हूं कि इन कागजों में मेरी बेटी का नाम कहां है?

See also  ICSE-ISC Result 2026 LIVE: 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, Council for the Indian School Certificate Examinations ने घोषित किए रिजल्ट; DigiLocker पर करें चेक