अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

पानी में समा गई जिंदगी, 4 युवक मनाने गए थे पिकनिक

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पिकनिक मनाने गए चार युवकों में से एक की नदी में डूबने से मौत हो गई है। मृत युवक की उम्र लगभग 41 वर्ष बताई जा रही है। यह घटना सूरजपुर के ओडगी थाना क्षेत्र के लफरी पिकनिक स्पॉट की है। मिली जानकारी के अनुसार, सभी युवक अंबिकापुर निवासी हैं। चार युवक पिकनिक मनाने आए थे। तभी उनका एक साथी नदी में डूब गया।

जानकारी मिलने पर कड़ाके की ठंड के बीच ओडगी के भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी और कांग्रेस के नेता लवकेश गुर्जर स्थानीय लोगों के साथ नदी में बहे युवक की तलाश शुरू की। जहां स्थानीय लोगों की मेहनत रंग लाई और युवक का शव बरामद कर लिया गया। फिलहाल शव ओडगी स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है और जांच में जुट गई है। 

See also  छत्तीसगढ़ में ATS और IB हाईअलर्ट पर