अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

अपराध छत्तीसगढ़

पैरी नदी में अवैध रेत खनन, जेसीबी जब्त

 

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, धमतरी सुशासन तिहार के अंतर्गत मिली शिकायत पर धमतरी जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज मगरलोड तहसील के डूमरपाली-खिसोरा क्षेत्र में पैरी नदी से अवैध रूप से रेत निकालते हुए एक चैन माउंटेन जेसीबी मशीन को जब्त किया है। खनिज विभाग की टीम ने इस मशीन को खिसोरा ग्राम पंचायत में अभिरक्षा में रखा है।
यह कार्रवाई डूमरपाली के ग्रामीण द्वारा की गई शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें अवैध रेत खनन और ऊँचे दामों पर रेत की बिक्री की बात कही गई थी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए खनिज विभाग को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

 

See also  छत्तीसगढ़ में गौठानों के संचालन पर बोले भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव, कहा– सरकार से जल्द करेंगे चर्चा