अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ फ़ूड

फलों के राजा आम की फसल पर गहराया भारी संकट

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, बिलासपुर। बिलासपुर जिला में इस बार फलों के राजा आम की बंपर पैदावार की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है। आम की फसल को नुक्सान पहुंचाने वाले प्रमुख कीटों में आम होपर का खतरा मंडरा रहा है। यह आम होपर एक महत्वपूर्ण कीट है जो विशेषकर फूलों, कोमल पत्तियों और नई टहनियों का रस चूसकर फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों को प्रभावित करता है। बिलासपुर जिला में प्रदेश की जलवायु आम होपर की सक्रियता के लिए अनुकूल मानी जाती है। उद्यान विभाग की उपनिदेशक डा. माला शर्मा ने किसानों को इस कीट से बचाव के लिए समय रहते आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी है। इसके साथ ही एडवाईजरी भी जारी कर दी गई है।

आम होपर छोटे आकार के भूरे या हरे रंग के कीट होते हैं जो जनवरी से अप्रैल के बीच सक्रिय रहते हैं खासकर फूल आने के समय। ये कीट पौधों का रस चूसते हैं और मधु स्राव छोड़ते हैं जिस पर काली फफूंदी विकसित हो जाती है। इसके कारण पुष्प गुच्छों का झडऩा, फल बनने की दर में कमी और पत्तियों के मुरझाने जैसी समस्याएं सामने आती हैं। डा. माला शर्मा ने होपर की रोकथाम के लिए जैविक तथा रासायनिक नियंत्रण उपायों को अपनाने पर बल दिया है। बाग की समय-समय पर सफाई करना, सूखी व संक्रमित टहनियों की छंटाई करना और पौधों में वायुसंचार बनाए रखना जरूरी है।

 

See also  “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अंबिकापुर प्रवास पर पहुंचेंगी; जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने और मुख्यमंत्री जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना का शुभारंभ करने का कार्यक्रम।”