अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

समाचार

फैली थी राहुल गांधी से शादी की अफवाह, अब इस कांग्रेस नेता से शादी कर रहीं अदिति सिंह…जानिए

रायबरेली से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह 21 नवंबर को पंजाब के विधायक अंगद सैनी के साथ विवाह बंधन में बंधेंगी। वैवाहिक कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। शादी के दो दिन बाद 23 नवंबर को रिसेप्शन रखा गया है।

बता दें कि अदिति की तरह ही अंगद भी पहली बार वर्ष 2017 में पंजाब विधानसभा के लिए चुने गए। वे पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर से विधायक हैं। अदिति के पिता अखिलेश सिंह पांच बार रायबरेली से विधायक रह चुके थे।
आपको बता दें कि अदिति सिंह इससे पहले तब भी सुर्खियों में आई थीं, जब राहुल गांधी के साथ उनकी शादी की खबरें फैलीं थीं, जिसके बाद अदिति सिंह ने खंडन किया और राहुल गांधी को अपना भाई बताया। साथ ही कहा था कि राहुल उनके भाई जैसे हैं, वो उनको राखी बांधती हैं।

See also  सड़क पर चलते-चलते अचानक जमीन में समा गईं दो महिलाएं, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश...