बांग्लादेश में हिंदू पुजारी की हत्या: Tarique Rahman के पीएम बनने के बाद पहली टारगेट किलिंग
अनादि न्यूज़ डॉट कॉम : एक बार फिर बांग्लादेश में अल्पसंख्यक के खिलाफ टारगेट किलिंग हुई है। बांग्लादेश में हिंदू पुजारी की हत्या की गई है। तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद अल्पसंख्यक पुजारी की हत्या का यह पहला मामला सामने आया है। मंदिर का रख-रखाव करने वाले पुजारी का शव घर से लापता होने के तीन दिन बाद पेड़ से लटका हुआ मिला। प्रत्यक्षजर्शियों के मुताबिक 19 अप्रैल की देर शाम दो अज्ञात व्यक्ति नयन को अपने साथ ले गए और तीन दिन बाद उनका शव गांव के बाहरी इलाके में एक पहाड़ी क्षेत्र में पेड़ से लटका हुआ मिला।
मामले में बांग्लादेश हिंदू-बौद्ध-ईसाई एकता परिषद (BHBCUC) ने बताया कि चटगांव जिले के रहने वाले 40 साल के नयन साधु का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला है। नयन साधुकॉक्स बाजार सदर उपजिला के खुरुशकुल यूनियन में स्थित शिव-काली मंदिर की देखभाल करने के साथ पुजारी का काम भी करते थे।
कालेद कांथा नामक अखबार के मुताबिक, पुलिस अबतक तय नहीं कर सकी है कि यह मामला हत्या या आत्महत्या का है। परिषद ने एक बयान जारी कर नयन की हत्या के दोषियों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की मांग की। बयान में कहा गया कि एकता परिषद इस घटना की कड़ी निंदा करती है और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग करती है।
लापता होने के 3 दिन बाद मिला शव
बांग्लादेश पूजा उत्सव परिषद की कॉक्स बाजार इकाई के महासचिव जॉनी धर ने कहा कि संकेत के मुताबिक उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के सही कारण का पता लगाया जा सके। पुलिस ने बताया कि नयन की पत्नी ने 19 अप्रैल को पति के गुमशुदा होने की FIR दर्ज कराई थी, जिसके बाद प्रकरण की जांच शुरू की गई।






