अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

अपराध छत्तीसगढ़ जानिए

बाइसन के बाद तेंदुए का शिकार—जंगल में मिली सड़ी-गली लाश, वन विभाग में हड़कंप

जानकारी के अनुसार, मोतीनपुर और बोटेसूर गांव के बीच जंगल में तेंदुए का शव मिला है। प्रारंभिक जांच में शव करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुए का शिकार करंट लगाकर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जंगल सफारी की डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंची।

जांच के दौरान वन विभाग ने मोतीनपुर निवासी बिशु साहू को हिरासत में लेकर 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के घर से जीआई तार भी बरामद किया गया है। मामले में लापरवाही बरतने पर बीट गार्ड को निलंबित कर दिया गया है। यह मामला लोहारा रेंज के मोतीनपुर बीट क्षेत्र का है।
बता दें कि इससे पहले मंगलवार को भोरमदेव अभ्यारण्य अंतर्गत जामपानी क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से दो बाइसन की मौत हो गई थी। आशंका है कि शिकारियों ने करंट लगाकर बाइसन का शिकार किया। यह मामला बोड़ला विकासखंड के कवर्धा बीट का है। इस प्रकरण में कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

बीते दो महीनों में अब तक चार बाइसन की मौत हो चुकी है, जिससे वन्यजीव सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

See also  कल रिलीज होगी यह 5 बड़ी फिल्में, No.5 का बजट है 14 अरब...

Related posts: