अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

मध्यप्रदेश

बाथरूम में स्पाई कैमरा: सफाईकर्मी गिरफ्तार, मोबाइल में मिले वीडियो

 

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक निजी शोरूम के बाथरूम में सफाई कर्मचारी ने खुफिया कैमरा लगाया था। बताया जा रहा है कि सफाई कर्मी यहां शोरूम में आने वाली महिला कर्मचारियों की वीडियो रिकॉर्ड करता और उसे अपने मोबाइल में सेव करता था। फोन में मिले वीडियो से पूरा राज खुला। वहीं मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह पूरा मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, निजी शोरूम संचालक ने तीन अप्रैल को बाथरूम से एक कैमरा जब्त किया था। संचालक ने आंतरिक जांच शुरू की। संदेह होने पर सफाई कर्मचारी शुभम का मोबाइल चेक किया। जिसमें कई वीडियो मिले। मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया।

वहीं शोरूम संचालकों ने इसकी शिकायत थाने में की। बताया जा रहा है कि सफाई कर्मचारी शुभम हर दिन कैमरा लगाकर उसका डाटा कॉपी करता था। क्यों कि इसकी मेमोरी ज्यादा नहीं थी, इसलिए वह डेटा को कॉपी करते रहता था। फिलहाल शोरूम संचालक की शिकायत के आधार पर तुकोगंज थाना पुलिस ने सफाई कर्मी शुभम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर मामला दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

 

 

See also  गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा राजस्थान कांग्रेस पर कसा तंज, बताया डूबता हुआ जहाज