अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ प्रशासन

बैग उड़ाया चलती ऑटो से, सोने के हार के साथ आरोपी गिरफ्तार

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर।

बिलासपुर। बिलासपुर में चलती ऑटो से एक परिवार का बैग गायब कर दिया गया। पुलिस ने ऑटो चालक की मदद से बैग चोरी करने वाले युवक को पकड़ लिया। उससे पूछताछ में पता चला कि उसने बैग में रखे कपड़ों को जला दिया है। वहीं, आरोपी युवक से पुलिस ने सोने का हार बरामद किया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

टीआई जेपी गुप्ता ने बताया कि ग्राम लगरा स्थित कोयला विहार निवासी अनिल पाण्डेय ने शिकायत की थी कि 24 अगस्त को वे परिवार के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश के अनूपपुर गए थे। 26 अगस्त को वे वापस लौटे और रेलवे स्टेशन से ऑटो पकड़कर घर जाने निकले। अपोलो रोड होते हुए जब वे अपने घर पहुंचे, तब उनका एक बैग गायब मिला।

उन्होंने बताया कि बैग में कपड़े और सोने का हार रखा था। इस दौरान उन्होंने ऑटो चालक से पूछताछ की। लेकिन, बैग का कुछ पता नहीं चला। उनकी शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। फिर ऑटो चालक से दोबारा पूछताछ की। ऑटो चालक की मदद से पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, तब एक संदेही युवक रघुनंदन निषाद (39) की जानकारी मिली। वर्तमान में वह चिंगराजपारा में रहता है।

See also  आज दिनांक 5 मार्च 2024 राजिम कल्प कुंभ में श्री सुरेश्वर महादेव पीठ रायपुर छत्तीसगढ़ के कैंप क्रमांक 110 111 में भगवान राजीव लोचन जी एवं कुलेश्वर महादेव की पूजा अर्चना के पश्चात हवन किया गया