भवानीपुर सीट पर बड़ा दावा: Suvendu Adhikari बोले—20 हजार से ज्यादा वोटों से Mamata Banerjee को हराएंगे
अनादि न्यूज़ डॉट कॉम पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया है। राज्य में 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग हुई थी। वहीं, 29 अप्रैल को दूसरे और अंतिम चरण में 142 सीटों पर वोटिंग भी खत्म हुई। पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने 29 अप्रैल 2026 को बड़ा दावा करते हुए कहा कि वे भवानीपुर विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 20 हजार से ज्यादा वोटों से हराएंगे। उन्होंने 8 में से 7 वार्डों में जीत की भविष्यवाणी की। साथ ही, पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने और 180 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया।
पश्चिम बंगाल में भाजपा के नेता सुवेंदु अधिकारी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि वह भवानीपुर सीट पर 20 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल करने जा रहे हैं। बता दें कि इसी सीट से सीएम ममता बनर्जी भी चुनाव लड़ रही है।
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में भी बंपर मतदान हुआ है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, राज्य में दूसरे चरण में 91 प्रतिशत से भी ज्यादा वोटिंग हुई है। चुनाव की समाप्ति के बाद भाजपा के नेता सुवेंदु अधिकारी ने बड़ा दावा किया है। सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि वह भवानीपुर सीट पर 20 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज करेंगे। बता दें कि भवानीपुर से ही बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी चुनाव लड़ रही हैं।
BJP नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि लोगों ने राज्य में बदलाव के लिए वोट किया है। उन्होंने ममता बनर्जी पर भी गंभीर आरोप लगाए। सुवेंदु ने कहा- “हिंदू मतदाताओं ने पहली बार खुलकर वोटिंग की, मुझे उम्मीद है कि उन्होंने परिवर्तन के लिए वोट किया है। ममता बनर्जी ने पूरे दिन सेंट्रल फोर्स को डराने की कोशिश की है। ममता बनर्जी ने गुजराती मारवाड़ी वोटिंग एरिया में गुंडों को लेकर हस्तक्षेप करने की कोशिश की है।”
सुवेंदु अधिकारी ने यह भी कहा है कि वह भवानीपुर में ममता बनर्जी के खिलाफ जीत हासिल करेंगे। उन्होंने भाजपा की सीटों का भी अनुमान बताया। सुवेंदु ने बड़ा दावा करते हुए कहा- “भवानीपुर में मैं 20 हजार से ज्यादा वोटों से जीतूंगा, 8 वार्ड में से 7 में मेरी लीड होगी, 1 में ममता बनर्जी की लीड होगी।
पश्चिम बंगाल BJP के अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने भी बड़ा बयान देते हुए कहा- “पश्चिम बंगाल की जनता ने ऐसा चुनाव पहले कभी नहीं देखा। वे उत्सव के माहौल में इस चुनाव में शामिल हुए। यह एक लोकतांत्रिक लड़ाई थी। यह चुनाव पश्चिम बंगाल को पश्चिम बांग्लादेश बनने से रोकने के लिए था। यह हिंदू बंगालियों की लड़ाई थी।
सुवेंदु ने भवानीपुर में 90% से अधिक रिकॉर्ड मतदान का हवाला देकर अपनी जीत पक्की बताई है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार हिंदू मतदाताओं ने खुलकर वोट किया है, जो ‘परिवर्तन’ के लिए है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा 180 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।






