अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

भाजपा के पूर्व विधायक का निधन, पूर्व CM रमन सिंह समेत BJP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक दीपक पटेल का निधन हो गया। पूर्व विधायक को सांस लेने की तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था उन्होंने चिरमिरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अंतिम सांस ली है। इस घटना से पूरा पटेल परिवार गमगीन है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
बताया जाता है कि उन्हें कुछ समय से ही सास लेने में तकलीफ हो रही थी। इस वजह से उन्हें अस्पताल में इलाज ले लिए भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। दीपक पटेल प्रदेश बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। पूर्व सीएम रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव समेंत सभी भारतीय जनता पार्टी ने नेताओ ने छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, मनेन्द्रगढ़ के पूर्व विधायक दीपक कुमार पटेल के आकस्मिक देहावसान की दुखद सूचना मिलने पर शोक जताया हैं। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा की पटेल एक अच्छे वक्ता थे। उनका अचानक चले जाने से क्षेत्र में भाजपा की अपूरणीय क्षति है।

See also  हमारा शहर, हमारे व्यापारी फिर क्यों करें ऑनलाईन खरीदारी - कैट