अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

ट्रेंडिंग देश विदेश

“‘मैं रेपिस्ट नहीं हूं, मुझे क्लीन चिट मिल चुकी है…’—इंटरव्यू में एंकर पर भड़के Donald Trump, कहा- ‘तुम्हें ये नहीं पढ़ना चाहिए था’”

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम : वॉशिंगटन डीसी के हिल्टन होटल  में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर  में शूटिंग के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने CBS न्यूज को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस डिनर फायरिंग केस  में कई सनसनीखेज खुलासे किए। हालांकि इंटरव्यू के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप महिला एंकर पर उस समय गुस्सा हो  गए, जब उसने व्हाइट हाउस डिनर फायरिंग केस के आरोपी कोल टॉमस एलन का पत्र पढ़ दिया। इस पत्र में हमलावर ने ‘पेडोफाइल, रेपिस्ट और गद्दार’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। हालांकि उसने पत्र में किसी का नाम नहीं लिखा था।

पत्र को लेकर एंकर नोरा ओ’डोनल ने जब ट्रंप से पूछा कि क्या ये आरोप उनकी तरफ इशारा कर रहे हैं। यह सुनते ही ट्रंप गुस्से से ला हो गए। ट्रंप ने कहा कि मैं रेपिस्ट नहीं हूं, मुझे क्लीन चिट मिल चुकी है। तुम्हें ये नहीं पढ़ना चाहिए था।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि मुझे पता था कि तुम ऐसा ही करोगी क्योंकि तुम लोग बहुत बुरे लोग हो। मैंने किसी का रेप नहीं किया। मैं रेपिस्ट नहीं हूं। मैं पिडोफाइल नहीं हूं। तुम्हें यह पढ़ते हुए खुद पर शर्म आनी चाहिए थी क्योंकि मैं उनमें से कोई भी नहीं हूं। एंकर ने ट्रंप की इन शब्दों पर एतराज जताया तो ट्रंप ने एक्सक्यूज मी कहते हुए अपनी बात पूरी की। इस पर नोरा ने साफ किया कि वे मेरे शब्द नहीं थे, बल्कि आरोपी ने लिखे थे। इस पर ट्रंप ने कहा कि ऐसे आरोप टीवी पर पढ़ना ही गलत था।

See also  प्रियंका गांधी आज बिहार में राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल होंगी

दरअसल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में फायरिंग करने वाला कोल टॉमस एलन ने वारदात से पहले ट्रंप-विरोधी एक बयान (पत्र) तैयार किया था। उसने यह पत्र होटल में गोलीबारी करने से कुछ मिनट पहले ही अपने परिवार के सदस्य को भेजा था। बाद में यह मीडिया को पता चला। पत्र में कोल एलन ने लिखा है-मैं उस शख्स के गुनाहों से अपने हाथ रंगना नहीं चाहता हूं, जिसे मैं बच्चों से यौन शोषण करने वाला (पिडोफाइल), रेपिस्ट और गद्दार मानता हूं। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उसके वाक्यों से स्पष्ट नहीं होता कि वह ट्रंप की तरफ ही इशारा कर रहा था। ट्रंप पर जेफरी एपस्टीन के साथ संबंधों को लेकर आरोप लगते रहे हैं. इसी बयान पर एंकर ने ट्रंप की प्रतिक्रिया मांगी थी। हालांकि ट्रंप यह सुनते ही गुस्से से लाल हो गए।

तुम्हें खुद पर शर्म आनी चाहिएः ट्रंप

पत्र पढ़ने से नाराज होकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने न्यूज एंकर से कहा कि- मैं इंतजार कर रहा था कि आप इसे पढ़ो क्योंकि मुझे पता था कि आप इसे पढ़ोगे क्योंकि आप बहुत बुरे लोग हो। मैं रेपिस्ट नहीं हूं। मैंने किसी का रेप नहीं किया है। मैं पीडोफाइल नहीं हूं। माफ करना, तुमने एक बीमार इंसान की बकवास को पढ़ा है। तुम एक बेकार इंसान हो। इसे पढ़कर खुद पर शर्म आनी चाहिए। आप ऐसे बातों के लिए बदनाम हो, लेकिन ठीक है, चलो इंटरव्यू पूरा करते हैं।

हम पागलों से भरी दुनिया में रहते हैं, मुझे मरने का डर नहीं

See also  Chhattisgarh BJP अध्यक्ष अरुण साव की पायलेट वाहन से टकराई बाइक, महिला की मौत

ट्रंप से पूछा गया कि क्या आपको पता है कि आप शूटर के निशाने पर थे? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता। मैंने एक मैनिफेस्टो पढ़ा। वह रेडिकलाइज़्ड है. वह एक क्रिश्चियन विश्वासी था और फिर वह एंटी-क्रिश्चियन बन गया और उसमें बहुत बदलाव आया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर शूटिंग के दौरान सीक्रेट सर्विस इवैक्युएशन में देरी की क्योंकि वह देखना चाहते थे कि क्या हो रहा है। शूटर के भाई और बहन ने पहले ही पुलिस को उसके संदिग्ध व्यवहार की रिपोर्ट कर दी थी और उसका परिवार बहुत परेशान था। हमलावर में एक ईसाई मानने वाले से ईसाई-विरोधी व्यक्ति में अचानक बदलाव आया। वहीं चोट की चिंता पर ट्रंप ने कहा, ‘मुझे चोट की चिंता नहीं थी। मैं ज़िंदगी को समझता हूं। हम एक पागलों से भरी दुनिया में रहते हैं