अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ जानिए धर्म

रायपुर के ‘चिट्ठी वाले हनुमान’ मंदिर की अनोखी परंपरा, पत्र से पूरी होती है

“चिट्ठी वाले हनुमान जी” मंदिर बूढ़ातालाब के पास कैलाशपुरी और टिकरापारा जाने वाले मोड़ पर स्थित है। मंदिर के पुजारी नरेंद्र चौबे के अनुसार, पिछले चार-पांच वर्षों से बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंच रहे हैं और प्रसाद, फल-फूल के साथ अपनी चिट्ठियां भी अर्पित कर रहे हैं। मंदिर में आने वाले भक्त नौकरी, धन-समृद्धि, कर्ज से मुक्ति, परिवार में शांति और अन्य मनोकामनाएं एक कागज पर लिखकर हनुमानजी के चरणों में समर्पित करते हैं, जो सालभर के भीतर पूरी हो जाती है। कई श्रद्धालुओं ने यह अनुभव साझा किया है कि उनकी मनोकामनाएं सालभर में पूरी हुई है।

रोज सुबह भक्तों की लगती है भीड़

मंदिर में रोजाना सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रहती है, खासकर मंगलवार और शनिवार को यहां विशेष भीड़ देखने को मिलती है। स्थानीय लोगों के बीच यह मंदिर अब गहरी आस्था का केंद्र बन चुका है, जहां हर दिन सैकड़ों लोग अपनी उम्मीदों और विश्वास के साथ “चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में हाजिरी लगाते हैं।

See also  अमेरिका की यात्रा एडवाइजरी पर छत्तीसगढ़ में राजनीतिक हलचल

Related posts: