अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

रालास मोटर्स 25 वर्ष सफलता के

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर। आज से 25 वर्ष पूर्व नवगठीत छत्तीसगढ़ राज्य और रालास मोटर्स, रायपुर की स्थापना साथ-साथ हुई l वहीं वर्ष 2002, अगस्त 20 को देश के ख्यातिनाम उद्योगपति आनंद महिन्द्रा एवं पूर्व मुख्यमंत्री अजित प्रमोद जोगी ने रालास मोटर्स के 3 एस (सेलस, सर्विस, स्पेयर) शोरूम का उदघाटन के करकमलों द्वारा हुआ था उल्लेखनीय है की उस वक्त महिन्द्रा द्वारा उत्पादित पहली एसयूवी स्कॉपियों की इड़िया लांचिंग रायपुर में रालास मोटर्स शो रूम में हुई।

रालास मोटर्स के चेयरमेन पूर्व विधायक राजकमल सिंघानिया बताते है की रालास मोटर्स शो रूम उद्‌घाटन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने मंच से आनंद महिन्द्रा के समक्ष स्कॉपियों की टेस्ट ड्राइव करने की इच्छा जाहीर कर उपस्थित जनो के बीच रोमांच पैदा कर दिया था और उन्होंने टेस्ट ड्राइव किया। रालास मोटर्स के एमडी मनीषराज सिंघानिया डायरेक्टर ऋषीराज सिंघानिया जिन्होंने रालास मोटर्स के माध्यम से महिन्द्रा automobile के उत्पादों को छत्तीसगढ़ के आटोमोबाईल जगत में अग्रणी उत्पादो की श्रेणी पर रखने में दिन रात मेहनत की l इन 25 वर्ष के सफर में रालास द्वारा 1.5 लाख महिन्द्रा उत्पादो की बिक्री कर एक र्कीर्तमान स्थापित किया है।

साथ ही साथ प्रत्येक ग्राहको को एक आम का पौधा भी दिया जाता है जिससे पर्यावारण के प्रति अपना मानवीय दायित्व का निर्वाहन किया जा रहा है। रालास मोटर्स द्वारा लोन मेला, टेस्ट ड्राईव, फ्री सर्विस केम्प जैसे आयोजन भी किया जाता रहा है। मनीषराज सिंघानिया राडा के अध्यक्ष एवं फाडा के अध्यक्ष पद को भी सुशोभीत कर चुके है आज महिन्द्रा की 3 -4 व्हिलर ईवी उत्पादो की छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक मांग बनी हुई है निश्चित रूप से इस कार्य में रालास मोटर्स का महती योगदान सराहनीय है।

See also  स्वामी आत्मानंद स्कूलों में होगा 5 मई तक एडमिशन