अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

मनोरंजन

रेस्क्यू : 2 लोगों की जान बचाने रिटायर्ड फौजी ने दी अपने प्राणों की आहुति

मुरैना, 15 अक्टूबर। आसन नदी में 2 लोग डूब रहे थे, नजदीक में ही रिटायर्ड फौजी नहा रहा था। फौजी की नजर जब डूबते हुए दो युवकों पर गई तो फौजी खुद को रोक नहीं पाया और युवकों को बचाने के लिए नदी के गहरे पानी पहुंच गया। फौजी ने अपनी हिम्मत दिखाते हुए दोनों युवकों को बचा भी लिया लेकिन इस रेस्क्यू में फौजी की जान चली गई। पूरा मामला मुरैना जिले के परीक्षा भटपुरा घाट का है।

आसन नदी में नहा रहे थे दो युवक मुरैना में परीक्षा भटपुरा घाट पर राहुल और सुनील नाम के दो युवक आसन नदी में नहा रहे थे। उसी वक्त नदी में रिटायर्ड फौजी राम नरेश तोमर भी नहा रहा थे। अचानक नहाते हुए सुनील और राहुल नदी के पानी में डूबने लगे। पानी में डूबते हुए दोनों मदद के लिए चिल्लाने लगे।

दोनों को बचाने के लिए कूद पड़ा रिटायर्ड फौजी

जहां सुनील और राहुल नदी के पानी में डूब रहे थे वहीं नजदीक में रिटायर्ड फौजी राम नरेश यादव नहा रहे थे। जब उन्होंने दोनों युवकों को डूबते हुए देखा तो खुद को रोक नहीं पाए और दोनों युवकों को बचाने के लिए उनके पास तक पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने दोनों युवकों को सुरक्षित रेस्क्यू करके उनकी जान बचाई।

दोनों को बचाने के चक्कर में खुद की चली गई जान

रिटायर्ड फौजी ने अपनी जान जोखिम में डालकर दोनों युवकों को सुरक्षित बचा लिया लेकिन इस रेस्क्यू में खुद रिटायर फौजी राम नरेश की जान चली गई। वह नदी के पानी में डूब गए। 5 घंटे की मशक्कत के बाद बरामद किया शव रिटायर्ड फौजी के डूबने की जानकारी तुरंत पुलिस-प्रशासन को दी गई। जिसके बाद एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद रिटायर्ड फौजी के शव को आसन नदी की गहराई से बरामद कर लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

See also  सांप-सीढ़ी खेल में देवोलीना ने शहनाज के बेड शेयरिंग पर किया कमेंट, हाथापाई में जड़ा थप्पड़...