अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ शिक्षा

वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कांकेर में निःशुल्क कोचिंग संस्थान का किया लोकार्पण

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, कांकेर। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने आज कांकेर (उत्तर बस्तर) में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित निःशुल्क कोचिंग संस्थान “मावा मोदोल” का लोकार्पण किया। इस संस्थान का उद्देश्य माओवाद प्रभावित क्षेत्रों के आदिवासी और अन्य छात्रों को निःशुल्क कोचिंग प्रदान कर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाना और उनके उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करना है।

शिक्षा वह नींव है, जो समाज को सशक्त बनाती है। यह संस्थान न केवल ज्ञान का प्रकाश फैलाएगा, बल्कि हमारे युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करेगा।

See also  बेकाबू ट्रेलर ने 2 वाहनों को मारी ठोकर, ड्राइवर की हालत गंभीर