अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

ट्रेंडिंग देश महाराष्ट्र विदेश

व्हाइट हाउस डिनर फायरिंग पर विवादित बयान: ‘ट्रंप के बाद मोदी पर भी गोली चल सकती है…’—कांग्रेस नेता के बोल पर सियासत तेज, BJP ने घेरा

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम : वॉशिंगटन डीसी (Washington, DC) के हिल्टन होटल (Hilton Hotel) में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  की डिनर पार्टी फायिंग का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने पीएम मोदी पर विवादित बयान (Controversial statement on PM Modi) दिया है। व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर (White House Correspondents Dinner) पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने सारी मर्यादा लांघते हुए कहा कि ट्रंप पर तो गोली चलनी ही थी। भारत में भी ऐसा देखने को मिल सकता है। कांग्रेस नेता का इशारा पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ था।

वहीं कांग्रेस नेता के विवादित बोल पर बीजेपी ने इसे नफरत का भाईजान करार दिया है। BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह कांग्रेस की ‘मोहब्बत की दुकान’ नहीं बल्कि ‘नफ़रत की भाईजान’ है।

नागपुर में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर शूटिंग घटना पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप अपने सपनों को पूरा करने के लिए पहले ही अमेरिका को काफी नुकसान पहुंचा चुके हैं। वहां जो हो रहा है, वह वैसा ही है जैसा हम अपने देश में देख रहे हैं, और ऐसा नतीजा तो होना ही था। वहां बहुत से लोग उनका विरोध करने के लिए सड़कों पर उतर आए, लेकिन भारत में लोग बाहर नहीं निकल रहे हैं, जिससे यह धारणा बनती है कि सब ठीक है। हालांकि, आज भी लोगों में यही भावना है कि भारत भी गिरावट के रास्ते पर जा रहा है। आने वाले दिनों में यह दृश्य भारत में भी देखने को मिल सकता है।

कांग्रेस की ‘मोहब्बत की दुकान’ नहीं बल्कि ‘नफ़रत की भाईजान’

See also  मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्र व राज्य सरकार की संयुक्त उपलब्धियां गिनाईं

महाराष्ट्र कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के बयान पर BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह कांग्रेस की ‘मोहब्बत की दुकान’ नहीं बल्कि ‘नफ़रत की भाईजान’ है। विजय वडेट्टीवार, जिन्होंने कांग्रेस की तरफ़ से 26/11 हमलों में पाकिस्तान को क्लीन चिट दी थी, उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाए थे। वह PM मोदी पर वैसा ही हमला चाहते हैं जैसा US में हुआ था। खरगे जी कहते हैं कि मोदी जी आतंकवादी हैं और RSS-BJP ज़हरीला साँप है। राहुल गांधी कहते हैं कि PM को डंडों से मारना चाहिए। 150 से ज़्यादा बार ऐसे बयान दिए जा चुके हैं। जब तक राहुल गांधी इसकी निंदा नहीं करते, तब तक यह क्यों नहीं माना जाना चाहिए कि यह राहुल गांधी की भी भावना है?

CPI जनरल सेक्रेटरी बोले- NO Comment

महाराष्ट्र कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के ‘US जैसे गुस्से’ वाले बयान पर CPI के जनरल सेक्रेटरी डी राजा ने कहा कि महाराष्ट्र के किसी नेता के इस खास बयान पर मेरा कोई कमेंट नहीं है। अगर इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रेसिडेंट खरगे या पार्लियामेंट में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कुछ कहते हैं, तो मैं कमेंट कर सकता हूं। कांग्रेस पार्टी को रिएक्ट करने दें।उन्होंने आगे कहा कि ज पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। मैं बंगाल के लोगों से अपील करता हूं कि वे BJP का सपोर्ट न करें। बंगाल में BJP को हराना ज़रूरी है। BJP को बंगाल में सत्ता पर कब्ज़ा नहीं करने देना चाहिए। यह न सिर्फ बंगाल के लिए बल्कि पूरे देश के लिए बहुत बुरा होगा। यही हमारी राय है।”

See also  केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी, भक्तों में खुशी का माहौल