अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

अपराध प्रदेश राजनीति

सरेंडर नक्सली की हत्या, ग्रामीणों के बीच फैली सनसनी

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,नारायणपुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. नक्सलियों ने कायराना हरकत करते हुए एक ग्रामीण की गला रेतकर की हत्या कर दी है. घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है. घटना की पुष्टि नारायणपुर एसपी ने की है.

मिली जानकारी के अनुसार, छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के तुरूसमेटा गांव के एक ग्रामीण की नक्सलियों ने गला रेतकर हत्या कर दी है. मृतक ग्रामीण आत्मसमर्पित नक्सली बताया जा रहा है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

See also  Article 370 हटाने के तीन साल पूरे, इमरान खान ने उगला जहर, OIC ने मोदी सरकार से की बड़ी मांग