अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

अपराध छत्तीसगढ़

सवारी बैठाकर पंचशील नगर जा रहा था ई-रिक्शा, कार ने मारी ठोकर

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर। शंकर नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास कार ने ई रिक्शा को ठोकर मार दिया। जानकारी के मुताबिक ई रिक्शा चालक मिर्जा मोहर्रम बेग रेल्वे स्टेशन से सवारी बैठाकर पंचशील नगर जा रहा था।

शंकरनगर रेल्वे क्रासिंग के पास पहुंचे थे, उसी समय पीछे से आ रहे कार क्रमांक CG04MF1899 के चालक तेज एवं लापरवाही पूर्वक ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। जिससे ई रिक्शा के पीछे का भाग क्षतिग्रस्त हो गया है।

फ़िलहाल हादसे में जनहानि नहीं हुई है, पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत कर आरोपी कार सवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

See also  अपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता ने पदभार किया ग्रहण, CM साय ने कहा- ग्रामीणों को बैंक नहीं जाना पड़ेगा, अब बैंक आएगी उनके पंचायत