अनादि न्यूज़ डॉट कॉम ,महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के संग्रामपुर तालुका के पातुर्डा गांव में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है. वृषाली गावंडे, जो जिला परिषद स्कूल में शिक्षिका थीं, 2 मार्च 2026 को जब वह अपनी दोपहिया गाड़ी से ड्यूटी पर जा रही थीं. इसी दौरान एक चार पहिया मालवाहक गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. शुरुआत में यह देखने में सिर्फ एक सड़क हादसा लगा था. पुलिस की जांच में जो खुलासा हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया.
महाराष्ट्र के बुलढाणा में शिक्षिका वृषाली गावंडे की सड़क हादसा मौत हो गई. शुरुआत में इसे एक सड़क हादसा माना गया था, लेकिन जांच के दौरान एक चौंका देने वाली साजिश का खुलासा हुआ.
जानकारी के अनुसार, आरोपी पति प्रकाश गावंडे ने अपने एक साथी के साथ मिलकर वृषाली गावंडे को मारने की योजना बनाई. इस घटना को अंजाम देने के लिए दोनों ने मिलकर एक ड्राइवर को सुपारी दी, ताकि इस घटना को सड़क हादसा का रूप दिया जा सके. दरअसल, यह पूरा मामला एक सोची-समझी गई साजिश के तहत रचा गया था.
2 मार्च की सुबह करीब 6:30 बजे के आसपास अपनी स्कूटी से स्कूल जा रही थीं, तभी एक अज्ञात गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी. इस टक्कर में उनकी जान चली गई.जानकारी के मुताबिक, वृषाली प्रकाश गावंडे जलगांव जामोद तालुका के पिंपलगांव काले जिला परिषद स्कूल (ZP School) में शिक्षिका थीं. इस दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और अन्य लोग मौके पर पहुंचे, तो आरोपी पति भी शव के पास बैठकर रोते हुए नजर आए, जिससे किसी को उसपे शक नहीं हुआ.
इसके बाद पुलिस की जांच में जो खुलासा हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया. जांच में पाया गया कि यह कोई साधारण सड़क हादसा नहीं था, बल्कि बहुत गहराई से सोची समझी गई एक साजिश थी. बताया गया कि मृतक वृषाली गावंडे के पति ने ही एक चार पहिया गाड़ी ड्राइवर को एक लाख रुपये की सुपारी देकर इस हादसे को अंजाम दिया था. इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति, उसके मित्र और ड्राइवर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
जिससे साजिश का पर्दाफाश हुआ. इसके बाद जलगांव जामोद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी. बाद में थोड़ी पूछताछ करने पर वृषाली गावंडे के मायके वालों ने पुलिस को साजिश की आशंका जताई. जांच के आधार पर पुलिस ने वृषाली गावंडे की स्कूटी को टक्कर मारने वाले वाहन चालक मंगेश सूर्यवंशी को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वृषाली गावंडे की हत्या के लिए उसके पति ने उसे पैसे दिए थे.






