अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

प्रदेश हादसा

UP यमुना एक्सप्रेस-वे पर गंभीर हादसा वोल्वो बस ने दो कारों को मारी टक्कर

अलीगढ़। यमुना एक्सप्रेस-वे पर पहले से ही एक दुर्घटनाग्रस्त वैगनआर खड़ी थी, जिसमें फंसे हुए घायलों को पुष्पेंद्र निकालने लगा। तभी पीछे से एक प्राइवेट वोल्वो बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस बीच एक दूसरी कार भी बस की चपेट में आ गई।

Volvo collides with two cars on Yamuna Expressway in Tappal Aligarh four Died
घटना विस्तार से 

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में टप्पल के पास यमुना एक्सप्रेस पर एक गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था, तभी पीछे से वोल्वो बस ने कार में टक्कर मार दी। इस बीच एक दूसरी कार भी बस की चपेट में आ गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुरी तरह लोग कार में ही फंस गए। किसी तरह कार से लोगों को निकाला गया। घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अवागढ़ निवासी पुष्पेंद्र जेवर एयरपोर्ट पर नौकरी करने के लिए निकला था। यमुना एक्सप्रेस-वे पर पहले से ही एक दुर्घटनाग्रस्त वैगनआर खड़ी थी, जिसमें फंसे हुए घायलों को पुष्पेंद्र निकालने लगा। तभी पीछे से एक प्राइवेट वोल्वो बस ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मदद कर रहा पुष्पेंद्र और वैगनआर में फंसा युवक चपेट में गया। इस बीच वहां एक अन्य स्विफ्ट कार भी इस टक्कर की चपेट में आ गई। मौके पर एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। मरने वालों में  पुष्पेन्द्र, पुष्पेन्द्र कुमार, पवन और जोगेन्द्री शामिल हैं। थाना टप्पल प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि एक्सीडेंट को लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

See also  कांग्रेस नेताओं के पीछे CID को लगाया गया, मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप

Related posts: