अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रशासन

अबूझमाड़ मुठभेड़ में एक और जवान शहीद

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, नारायणपुर। अबूझमाड़ मुठभेड़ में एक और जवान की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। दो जवान इस मुठभेड़ हुए शहीद हुए। दोनों शवों का पीएम नारायणपुर जिला अस्पताल बीती रात ही किया गया। नारायणपुर के पुलिस लाइन में दोनों शहीद जवानों को सलामी दी जाएगी। शहीद जवान खोटलू राम कोर्राम , अबूझमाड़ के भट्टबेड़ा का रहने वाला है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ के बोटेर में नक्सलियों का पोलित ब्यूरो सदस्य और नक्सल संगठन का महासचिव बसवा राजू मौजूद है। इसी आधार पर फोर्स को रवाना किया गया था। अबूझमाड़ के बोटेर पहुंचते ही जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों के इस ऑपरेशन को प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ी कामयाबी बताया है।

नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ के जंगल में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने 27 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी 27 शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में 1.5 करोड़ का इनामी बसवा राजू भी शामिल है। वहीं फायरिंग में अब तक DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के दो जवान शहीद हो गए है। दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिले की सरहद पर मुठभेड़ हुई।

 

 

See also  सीएम विष्णुदेव साय ने हनुमान जयंती पर मंदिर में विधिवत की पूजा-अर्चना