अभी करीब 50 नामों पर मुहर लग चुकी है। इसमें राजनांदगांव से डा. रमन सिंह, लोरमी से अरुण साव, धरसीवां से अनुज शर्मा और बसना से संपत अग्रवाल का नाम लगभग तय माना जा रहा है।
अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,छत्तीसगढ़। भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची तय कर ली है। इसमें कई तरह के प्रयोग भी किए गए हैं। नए चेहरों को शामिल किया जा रहा है। अभी करीब 50 नामों पर मुहर लग चुकी है। इसमें राजनांदगांव से डा. रमन सिंह, लोरमी से अरुण साव, धरसीवां से अनुज शर्मा और बसना से संपत अग्रवाल का नाम लगभग तय माना जा रहा है।
रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक नई दिल्ली में हुई। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह शामिल थे। बैठक में छत्तीसगढ़ से अरुण साव डॉक्टर रमन सिंह नारायण चंदेल जैसे नेता शरीक हुए ।

केंद्रीय नेतृत्व को तस्वीर के साथ दिखाया बायोडाटा
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जब नाम तय किए जा रहे थे तो केंद्रीय नेताओं को प्रत्याशियों की तस्वीर दिखाई गई। उनका पूरा बायोडाटा दिखाया गया। उनकी छवि के बारे में जानकारी दी गई। समाज में उनका कितना असर है, इसके इस बारे में भी बताया गया। क्यों वह जीतने वाले कैंडिडेट साबित हो सकते हैं, इसके हर पहलू को राष्ट्रीय नेताओं को समझाया गया।
इन सीटों पर उम्मीदवार लगभग तय
| विधानसभा सीट | संभावित प्रत्याशी | 2018 में इन्हें मिला था | किसकी जीत हुई थी (कुल वोट मिले) | |
| नारायणपुर | केदार कश्यप | केदार कश्यप | चंदन कश्यप (कांग्रेस) 58652 वोट | |
| जांजगीर | नारायण चंदेल | नारायण चंदेल | नारायण चंदेल (भाजपा) 54040 वोट | |
| बिल्हा | धरमलाल कौशिक | धरमलाल कौशिक | धरमलाल कौशिक (भाजपा) 84431 वोट | |
| बिलासपुर | अमर अग्रवाल | अमर अग्रवाल | शैलेष पांडेय (कांग्रेस) 67896 वोट | |
| मस्तूरी | कृष्णमूर्ति बांधी | कृष्णमूर्ति बांधी | कृष्णमूर्ति बांधी (भाजपा) 67950 वोट | |
| तखतपुर | धर्मजीत सिंह | हर्षिता पांडेय | रश्मि आशीष सिंह (कांग्रेस) 52616 वोट | |
| धरसींवा | अनुज शर्मा | देवीजी भाई पटेल | अनीता योगेंद्र शर्मा (कांग्रेस) 58652 वोट | |
| बसना | संपत अग्रवाल | डीसी पटेल | देवेंद्र बहादुर सिंह (कांग्रेस) 67535 वोट | |
| राजनांदगांव | डॉ. रमन सिंह | डॉ रमन सिंह | डॉ. रमन सिंह (भाजपा) 80589 वोट | |
| कुरूद | अजय चंद्राकर | अजय चंद्राकर | अजय चंद्राकर (भाजपा) 72922 वोट | |
| रायपुर दक्षिण | बृजमोहन अग्रवाल | बृजमोहन अग्रवाल | बृजमोहन अग्रवाल (भाजपा) 77589 वोट | |
| आरंग | खुशवंत साहेब | संजय ढीढी | डॉ. शिव कुमार डहरिया (कांग्रेस) 69900 वोट | |
| रायपुर पश्चिम | राजेश मूणत/आशु चंद्रवंशी | राजेश मूणत | विकास उपाध्याय (कांग्रेस) 76359 वोट | |
| रायपुर ग्रामीण | मोतीलाल साहू | नंद कुमार नंदे साहू | सत्य नारायण शर्मा (कांग्रेस) 78468 वोट | |
| भिलाई नगर | प्रेम प्रकाश पांडेय | प्रेम प्रकाश पांडेय | देवेंद्र यादव (कांग्रेस) 51044 वोट | |
| लोरमी | अरुण साव | तोखन साहू | धर्मजीत सिंह (जेसीसीजे) 67742 वोट | |
| बेलतरा | रजनीश कुमार सिंह | रजनीश कुमार सिंह | रजनीश कुमार सिंह (भाजपा) 49,601 वोट | |
| रायगढ़ | ओपी चौधरी | रोशन लाल अग्रवाल | प्रकाश नायक (कांग्रेस) 69,062 वोट | |
| जशपुर | मुनिराय भगत | गोविंद राम भगत | विनय कुमार भगत (कांग्रेस) 71,963 वोट | |
| कटघोरा | प्रेम पटेल | लखन लाल देवांगन | पुरुषोत्तम भगत (कांग्रेस) 59,227 वोट | |
| सीतापुर | रामकुमार टोप्पो | प्रोफेसर गोपाल राम | अमरजीत भगत (कांग्रेस) 86,670 वोट | |
| चंद्रपुर | संयोगिता जूदेव | संयोगिता जूदेव | रामकुमार यादव (कांग्रेस) 51,717 वोट | |
| दुर्ग शहर | गजेंद्र यादव | चंद्रिका चंद्राकर | अरुण वोरा (कांग्रेस) 64,981 वोट | |
| कोटा | प्रबल प्रताप सिंह जूदेव | काशीराम साहू | रेणु अजीत जोगी (JCCJ) 48,800 वोट | |
| भरतपुर सोनहत | रेणुका सिंह | चंपादेवी पावले | गुलाब सिंह कमरो (कांग्रेस) 51,732 वोट | |
| कवर्धा | विजय शर्मा | अशोक साहू | मोहम्मद अकबर (कांग्रेस) 136,320 वोट | |
| बलौदाबाजार | टंकराम वर्मा | टेसु लाल धुरंधर | प्रमोद कुमार शर्मा (JCCJ) 65,251 वोट | |
| बैकुंठपुर | भैयालाल राजवाड़े | भैयालाल राजवाड़े | अंबिका सिंहदेव (कांग्रेस) 48885 वोट | |
| बेमेतरा | राहुल टिकिरिहा | अवधेश सिंह चंदेल | आशीष छाबड़ा (कांग्रेस) 74,914 वोट | |
| डोंगरगांव | भरत वर्मा | मधुसूदन यादव | दलेश्वर साहू (कांग्रेस) 84,581 वोट | |
| दुर्ग ग्रामीण | ललित चंद्राकर | जगेश्वर साहू | ताम्रध्वज साहू (कांग्रेस) 76,208 वोट | |
| गुंडरदेही | वीरेंद्र साहू | दीपक साहू | कुंवर सिंह निषाद (कांग्रेस) 110,369 वोट | |
| मनेंद्रगगढ़-चिरमिरी | श्यामबिहारी जायसवाल | श्यामबिहारी जायसवाल | डॉ विनय जायसवाल (कांग्रेस) 35,819 वोट | |
| सामरी | उद्देश्वरी पैकरा | सिद्धनाथ पैकरा | चिंतामणि महाराज (कांग्रेस) 80,620 वोट | |
| साजा | ईश्वर साहू | लाभचंद्र बाफना | रविंद्र चौबे (कांग्रेस) 95,658 वोट |
|
इन सीटों पर उम्मीदवार लगभग तय
| विधानसभा सीट | संभावित प्रत्याशी |
| कुनकुरी | विष्णुदेव साय |
| वैशाली नगर | रिकेश सेन |
| लैलूंगा | सुनीती राठिया |
| पालीतानाखार | रामदयाल उइके |
| बलौदाबाजार | टंकराम वर्मा |
| जैजेपुर | कृष्णकांत चंद्रा |
| दुर्ग ग्रामीण | ललित चंद्राकर |
| अहिवारा | डोमेनलाल |
| पामगढ़ | संतोष लहरे |
| सक्ती | डॉ खिलावन साहू |
| बालोद | राकेश यादव |
ननकी राम कंवर लड़ेंगे चुनाव
छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री नाना की राम कंवर को चुनाव लड़ाया जाएगा। बाकायदा उनके नाम को दिल्ली में हुई बैठक में तय कर लिया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस बैठक में मौजूद थे। उन्होंने ननकी राम के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। ननकी राम कंवर को रामपुर की सीट से चुनावी मैदान में उतारा जाएगा।
सिंहदेव के खिलाफ कौन उतरेगा तय नहीं
भाजपा के नेताओं की इस बड़ी बैठक के बावजूद यह तय नहीं हो पाया कि छत्तीसगढ़ के दिग्गज कांग्रेसी नेता के खिलाफ किसे उतारा जाए। उपमुख्यमंत्री TS सिंहदेव के खिलाफ भाजपा से अनुराग चुनाव लड़ चुके हैं , मगर इस बार की बैठक में यहां प्रत्याशी बदलने की चर्चा रही।
अंबिकापुर सीट से भाजपा किसे टिकट देगी यह तय नहीं हो पाया। हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि जल्द ही नाम तय कर लिया जाएगा। भाजपा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ पाटन के चुनावी मैदान में दुर्ग से सांसद विजय बघेल को टिकट दे चुकी है।
रायपुर उत्तर की सीट बनी सवाल
रायपुर उत्तर की विधानसभा सीट भाजपा के लिए सवाल बनकर खड़ी है। यहां से रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, सिंधी समाज से सदानी दरबार से ताल्लुक रखने वाले उदय शदानी, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी , उत्कल समाज से ताल्लुक रखने वाले पुरंदर मिश्रा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता और नया युवा चेहरा उमेश घरमोडे जैसे नाम सामने आए हैं।
पिछली बार भाजपा ने श्रीचंद सुंदरानी को टिकट दिया था, लेकिन उन्हें कांग्रेस से उम्मीदवार से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में पार्टी अनुभवी को मौका देगी या नए चेहरे पर दांव लगाएगी इसे लेकर चर्चा जारी है। जल्द ही उत्तर की सीट पर उठे सवाल का जवाब भाजपा देगी।

हार से सबक लेकर प्रयोग
2018 तक 15 सालों तक सत्ता में रही भारतीय जनता पार्टी 15 सीटों पर सिमट गई । इसे लेकर एक बड़ी रणनीति भाजपा ने तैयार की है ताकि दोबारा सत्ता हासिल हो सके। पिछली गलतियों से सबक लेकर भारतीय जनता पार्टी ने नई लिस्ट तैयार की है मंशा यही है कि छत्तीसगढ़ में कमल खिल सके।
क्या हुआ बैठक में
रात 10:30 बजे के आसपास छत्तीसगढ़ के नेताओं को बैठक में बुलाया गया था । प्रधानमंत्री खुद इस बैठक में मौजूद थे। बैठक कक्ष में की स्क्रीन लगाई गई थी। छत्तीसगढ़ की विधानसभा सीटों को स्क्रीन पर दिखाया गया, जिस सीट पर जिस प्रत्याशी को उतारना है उसके नाम दिखाए गए उसके बैकग्राउंड के बारे में जानकारी राष्ट्रीय नेताओं को दी गई। राष्ट्रीय नेताओं ने भी अपने कुछ इनपुट दिए और उसके साथ सूची फाइनल की गई ।
रात में हुई इस बैठक से पहले दिन भर बैठकों का दौर चलता रहा । पहले सभी नेता दिल्ली में ही मनसुख मांडवीया के घर पर पहुंचे थे। यहां छत्तीसगढ़ की सीटों को लेकर चर्चा की गई इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर भी एक बैठक हुई जिसमें अमित शाह के मौजूद होने की खबर है । इन तैयारी और होमवर्क के बाद रात में फाइनल बैठक में छत्तीसगढ़ के नेता पहुंचे।
ये खबर भी पढ़ें..
छत्तीसगढ़ में 21 बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान:पाटन में ‘कका’ Vs ‘भतीजा’, CM बोले- लिस्ट में कुछ खास नहीं; विजय बघेल ने कहा- देंगे पटखनी






