अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

मध्यप्रदेश मौसम

आंधी और बारिश के बीच भोपाल-इंदौर में मौसम ने बदला रुख, ऑरेंज और येलो अलर्ट

 भोपाल: मध्‍य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में आंधी, बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 12 मई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इनमें से 2 दिन तो पूरे प्रदेश में ही मौसम बदला रहेगा। आज शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर-ग्वालियर में तेज आंधी चलेगी। जिसकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है। वहीं, कई जिलों में बारिश और गरज-चमक की भी संभावना है।

बारिश के चलते कई शहरों में दिन का तापमान लुढ़क गया। भोपाल में पारा 31.7 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में 30.8 डिग्री, ग्वालियर में 35.4 डिग्री, उज्जैन में 30.4 डिग्री और जबलपुर में 35.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धार में 31.5 डिग्री, शाजापुर में 31.7 डिग्री, खंडवा में 32.1 डिग्री, रतलाम में 32.2 डिग्री, बैतूल में 32.4 डिग्री और नर्मदापुरम में पारा 32.5 डिग्री रहा। गुरुवार को एक भी शहर में तापमान 40 डिग्री या इससे पार नहीं पहुंचा। नरसिंहपुर में सबसे ज्यादा 39.4 डिग्री दर्ज किया गया।

 

See also  गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा राजस्थान कांग्रेस पर कसा तंज, बताया डूबता हुआ जहाज