अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर छत्तीसगढ़। आयकर विभाग की बड़ी कार्यवाही की चर्चा आज पूरे प्रदेश में बनी हुई है।आयकर की इस कार्यवाही से पूरे छत्तीसगढ़ में हडकंप मच गया है। केंद्रीय आयकर विभाग की टीम ने जिले के प्रतिष्ठित व्यक्तियों में से एक सूर्यकांत तिवारी,अधिवक्ता लक्ष्मीकांत तिवारी, उनके मित्र व ठेकेदार अजय नायडु के घर पर आयकर विभाग की टीम ने एक साथ छापा मारा है। कोलकाता से पहुंची टीम ने तड़के ही तीनों के निवास स्थान को खंगालना शुरु कर दिया है।
तीनों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने की जानकारी मिली थी जिसके बाद असिस्टेंट डायरेक्टर इनकम टैक्स की अगुवाई में आईटी की टीम ने रेड कार्रवाई शुरु की।इस मामले की बात काफी समय से हो रही थी। छत्तीसगढ़ की इस कार्यवाही की सत्ता के गलियारे में भी खूब चर्चा है। सूर्यकांत तिवारी का नाम कुछ दिन पहले विपक्ष के नेता डॉ रमन सिह ने भी लिया था।
इस बात की चर्चा कोल के कारोबार को लेकर हुई है। मुख्यमंत्री के काफी नजदीक लोगो मे सूर्यकांत तिवारी का नाम लिया जाता है। छापे की चर्चा पूरे छत्तीसगढ़ में बनी हुई है। इस छापे में क्या राज सामने आएंगे यह तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।
जय अंबे ट्रांसपोर्ट संचालक के घर इनकम टैक्स टीम की दबिश
रायगढ़ शहर में बुधवार सुबह आयकर विभाग का छापा पडऩे से हड़कंप मच गया है। इनकम टैक्स की टीम ने आज सुबह से ही शहर के ढिमरापुर स्थित आशीर्वाद पुरम कॉलोनी में एक ट्रांसपोर्टर के यहां दबिश दी। जय अम्बे ट्रांसपोर्ट संचालक का आशीर्वादपुरम कॉलोनी में मकान में इनकम टैक्स की टीम सुबह 7 बजे से पहुंची है और जांच कर रही है।
बताया जा रहा है टीम ओडिशा से पहुंची है। महजेनको कंपनी में जय अम्बे ट्रांसपोर्ट का काम चलता है। वहीं बताया यह भी जा रहै है कि यह ट्रांसपोर्टर गवर्नमेंट के लिए कोयले की ट्रांसपोर्टिंग करता है साथ ही उसके पास काफी गाड़ियां हैं। रायपुर की बहुत बड़ी ट्रांसपोर्ट कंपनी है। और कोरबा और बिलासपुर में भी शाखा है। आईटी की टीम ट्रांसपोर्टर के घर के अंदर जांच पड़ताल कर रही है।