अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रशासन

एक जवान शहीद, नारायणपुर में मोस्ट वांटेड नक्सली बसवराजू मारा गया, अब तक 30 नक्सली ढेर

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, नारायणपुर। नारायणपुर से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर CRPF और DRG जवानों का नक्सल मोर्चे पर बड़ा ऑपरेशन जारी है, सुबह से रुक रुक कर मुठभेड़ की खबरें सामने आ रही थी, अब करीब 30 नक्सलियों के मारे जाने की खबर आ रही है। यहां पर बड़े नक्सली कमांडर रुपेश के फंसे होने की संभावना है। एके-47 सहित कई अत्याधुनिक हथियार बरामद होने की जानकारी मिली है।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया , नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा सीमावर्ती इलाके में बड़ा ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबलों को प्राप्त इनपुट के आधार पर ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है। इसमें जवानों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। अब तक 26 से ज्यादा नक्सली मारे जाने की सूचना मिली है। वहीं इस ऑपरेशन में रूपेश से भी बडे़ कमांडर फंसे हुए हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है। इसके साथ ही गृहमंत्री ने यह भी जानकारी दी है कि मुठभेड़ में एक जवान शहीद और एक जवान घायल भी हुए हैं।

अभी पूरी संख्या नहीं मिली है, बड़े नक्सली कमांडर संभवतः रूपेश के फंसे होने की खबर है। रूपेश वही है जिसके नाम से नक्सलियों की ओर से लगातार चिट्ठियां आ रही हैं। आज मोस्ट वांटेड नक्सली बसवराजू भी मारा गया है।

 

See also  आज मौसम रहेगा साफ, 6 अप्रैल से गरज चमक के साथ हो सकती है बारिश