अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

मध्यप्रदेश शिक्षा

कक्षा 10, 12 की परीक्षा परिणाम 7 मई तक आने की संभावना

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, मध्य प्रदेश : एमपी बोर्ड परीक्षा के नतीजे मई के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। बुधवार तक मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी शिक्षा विभाग को मई के पहले सप्ताह में एमपी बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित करने के निर्देश दिए हैं। इस साल भोपाल के मालव कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मूल्यांकन केंद्र पर विभिन्न जिलों से कुल 3,04,511 उत्तर पुस्तिकाएं भेजी गई थीं। इनमें से 2,84,001 उत्तर पुस्तिकाएं पहले ही जांची जा चुकी हैं। इनमें से 84,000 कॉपियां कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों की हैं। 13 मार्च से शुरू हुआ मूल्यांकन कार्य 25 अप्रैल तक खत्म होना था। हालांकि इस साल यह समय से चार दिन पहले ही पूरा हो गया।

 

See also  सीएम यादव ने फ्रांस के साथ संस्कृति और पर्यटन में सहयोग के लिए किया एमओयू"