अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

अपराध देश

कर्नाटक में बेंगलुरु से लेकर धारवाड़ तक महापालिका के 8 इंजीनियर्स के घर लोकायुक्त की रेड, घर से सोने और चांदी के आभूषण बरामद

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, कर्नाटक लोकायुक्त ने मंगलवार को पूरे राज्य में छापेमारी की। यह छापेमारी सरकारी अधिकारियों पर की गई। आरोप है कि इन अधिकारियों ने अपनी आय से ज़्यादा संपत्ति जमा की है। यह छापेमारी बेंगलुरु, शिवमोग्गा, चिक्कमगलुरु, अनेकल, गडग, धारवाड़ और कलबुर्गी में हुई। लोकायुक्त की टीम ने एक साथ कई जगहों पर कार्रवाई की।यह कार्रवाई अलग-अलग विभागों के आठ सरकारी अधिकारियों से जुड़ी जगहों पर हुई। इन अधिकारियों के घर और दफ्तरों की तलाशी ली गई। जिन अधिकारियों पर शक है, उनमें प्रकाश भी शामिल हैं।

नामों का हुआ खुलासा

लोकायुक्त जिन लोगों से जुड़े ठिकानों पर छापे मारी की गई है। उनके नामों का खुलासा किया गया है। ये सभी अधिकारी ऊंचे पदों पर बैठे हुए हैं। सभी आरोपी अधिकारी भ्रष्टाचार में शामिल हैं।

  • प्रकाश एई, बीबीएमपी, गोविंदराजनगर, बेंगलुरु
  • डॉक्टर एस प्रदीप, एसोसिएट रिसर्च डायरेक्टर, जैविक खेती, शिमोगा
  • लता मणि, लेखा अधिकारी, योउन नगर पालिका, चिक्कमगलुरु
  • केजी अमरनाथ, मुख्य अधिकारी नगर पालिका, आनेकल
  • ध्रुवराज, टाउन पुलिस इंस्पेक्टर, गडग
  • अशोक वलसांड, इंजीनियर, मलाप्रभा परियोजना, धारवाड़
  • मल्लिकार्जुन अलीपुर, पूर्व इंजीनियर, आरडीपीआर, कलबुर्गी
  • रामचन्द्र पीडीओ कलबुर्गी शामिल हैं।

अशोक का धारवाड़ में आलीशान बंगला

अशोक वसनद के घर पर भी छापा मारा गया। वह अभी बेलगावी में चीफ इंजीनियर हैं। लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि वसनद का धारवाड़ में एक आलीशान बंगला है। वहां से सोने और चांदी के गहने मिले हैं। अधिकारियों ने कहा कि वसनद के पास आय से अधिक संपत्ति है, जिसकी जांच की जा रही है। लोकायुक्त का कहना है कि “भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

See also  Horoscope Today 13 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 13 अगस्त 2022 : शनि की राशि में चंद्रमा का संचार, देखें कैसा बीतेगा आपका शनिवार

बार और रेस्टोरेंट में भी हुई थी छापेमारी

बेंगलुरु सिटी पुलिस ने वेस्ट जोन के कई बार और रेस्टोरेंट में छापे मारे थे। इन छापों में कई तरह की गड़बड़ियां सामने आईं। इनमें गैरकानूनी तरीके से महिला कर्मचारियों को रखना और हेल्थ, एक्साइज और पुलिस के नियमों को तोड़ना शामिल था। कर्नाटक पुलिस ने एक बयान में कहा कि बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर को कुछ जगहों पर गैरकानूनी काम होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद ये छापे मारे गए।