अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

देश

कल फिर 4 राज्यों में मॉक ड्रिल होगी, पाकिस्तान में खलबली

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, नई दिल्ली: पाकिस्तान से सटे राज्यों में गुरुवार शाम को मॉक ड्रिल होगी. ये मॉक ड्रिल गुजरात, पंजाब, राजस्थान और जम्मू कश्मीर में होगी. इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी जाएगी.

सरकार ने 4 राज्यों- जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में मॉक ड्रिल करने का आदेश दिया है. इन 4 राज्यों की सीमा ही पाकिस्तान से लगती है. भारत और पाकिस्तान के बीच 3,300 किलोमीटर से ज्यादा लंबी सीमा है. जम्मू-कश्मीर से लगने वाली सीमा को नियंत्रण रेखा यानी LoC कहा जाता है. जबकि, पंजाब, राजस्थान और गुजरात से लगनी वाली सीमा अंतर्राष्ट्रीय सीमा (IB) कहलाती है.

इससे पहले भी केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच 7 मई को देश के 244 जिलों में मॉक ड्रिल करने का ऐलान किया था. लेकिन 6-7 मई की रात भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की. ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला किया था, जिसमें कई आतंकवादी मारे गए थे. लेकिन पाकिस्तान के 12 और आतंकी ठिकानों की लिस्ट तैयार है. पीओके से लेकर पाकिस्तान के अंदर तक आतंक की जड़ों को खत्म करने का ऑपरेशन चल रहा है.

भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान खौफजदा है. पूरा मुल्क दहशत से भर गया है. इस बीच पाकिस्तान को ऑपरेशन सिदूर की तरह एक और ऑपरेशन का डर सताए जा रहा है. भारत ने अभी सिर्फ नौ आतंकी अड्डों पर एयरस्ट्राइक किया है. ऐसे में पाकिस्तान में मौजूद 12 और आतंकी कैंपों को टारगेट किया जा सकता है. इससे पहले भारत ने साफ कर दिया था कि आतंकवाद की बची-खुची जमीन को भी खत्म किया जाएगा. इसके लिए भारत की तैयारी पूरी है. भारत के सीमावर्ती इलाकों में एयर डिफेंस सिस्टम अलर्ट पर है. पाकिस्तान की बौखलाहट और एलओसी पर उसकी फायरिंग को देखते सेना ने कश्मीर के 10 जिलों में कंट्रोल सेंटर बनाए हैं.

See also  प्रशासनिक फेरबदल: 63 तहसीलदारों को मिला एसडीएम पदोन्नति का तोहफ़ा

आतंक की कमर तोड़ने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी. भारतीय थलसेना, वायुसेना और नौसेना के संयुक्त ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान और पीओके के जिन नौ आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई थी, उनमें बहावलपुर, मुरीदके, गुलपुर, भिंबर, चाक अमरू, बाग, कोटली, सियालकोट और मुजफ्फराबाद है. बहावलपुर में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर और मुदिरके में लश्कर-ए-तैयबा के हेडक्वार्टर को निशाना बनाया गया.