अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

धर्म - ज्योतिष

किचन में बिल्कुल भी न रखें ये चीजें, नहीं तो होगा नुकसान

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, धर्म-दर्शन। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद किचन व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ तरक्की पर अच्छा या बुरा असर डालती है। इसलिए किचन की अहम भूमिका मानी जाती है। किचन को सही दिशा में होने के साथ-साथ वहीं पर रखी हर एक चीज का असर पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद किचन व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ तरक्की पर अच्छा या बुरा असर डालती है। इसलिए किचन की अहम भूमिका मानी जाती है।

किचन को सही दिशा में होने के साथ-साथ वहीं पर रखी हर एक चीज का असर पड़ता है। कहा जाता है कि जहां वास्तु दोष होता है, वहीं पर बरकत चली जाती है और धन की कमी हो जाती है। इसलिए जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में इन चीजों को नहीं रखना चाहिए।

टूटे-फूटे बर्तन

किचन में कभी भी टूटे-फूटे या फिर जिन बर्तनों में दरार आ गई है। उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। क्योंकि ऐसे बर्तनों से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। जिसके कारण उस घर में रहने वाले लोगों की तरक्की पर बुरा असर पड़ता है।

किचन में न रखें झाड़ू

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में झाड़ू नहीं रखनी चाहिए । क्योंकि झाड़ू में गंदगी होती है। जिसके कारण किचन में गंदगी बढ़ती है। किचन सदस्यों के लिए भोजन बनता है। इसलिए घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

एल्युमिनियम के बर्तन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में एल्यूमिनियम के बर्तन भी नहीं रखना चाहिए। इस धातु के बर्तन होने से चर्म सहित कई रोगों के होने की आशंका बढ़ जाती है। कीड़े-मकोड़े मारने वाली दवा वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में कीड़े-मकोड़े मारने वाली दवा भी नहीं रखनी चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाता है। इसके साथ खाने वाली जगह पर विषैले पदार्थ रखना खतरनाक साबित हो सकता है। शीशा वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में शीशा या इससे संबंधित कोई भी चीज नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसके साथ ही गृह क्लेश का सामना करना पड़ता है।

See also  Horoscope Today 29 September Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 29 सितंबर 2022 : कन्या राशि में आज बना है लाभ का योग, देखिए आपके सितारे क्या कहते हैं