अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

ट्रेंडिंग देश विदेश

ख्वाजा आसिफ की धमकी पर अभिषेक बनर्जी का पलटवार: “घर में घुसकर मारेंगे”

 

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम ।पाकिस्तान  के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की कोलकाता पर हमले की धमकी पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोमवार (06 अप्रैल, 2026) प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी और इंडिया गठबंधन के सत्ता में आने के बाद हम उनके घरों में घुसकर उन्हें मार डालेंगे. सिलीगुड़ी में एक चुनावी रैली में बोलते हुए टीएमसी महासचिव ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की टिप्पणियों का हवाला दिया. ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच भविष्य में हुई जंग में कोलकाता को भी टारगेट किया जा सकता है. 

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि वह पाकिस्तान में बैठकर कोलकाता पर हमला करने की धमकी दे रहे हैं, जबकि हमारे पीएम मोदी कूच बिहार में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं और लोगों से TMC को हटाने की अपील कर रहे हैं.

अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘दो दिन पहले ख्वाजा आसिफ ने कोलकाता को उड़ाने की धमकी दी थी. हमारे प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रक्षामंत्री चुप रहे. मैंने ख्वाजा आसिफ का नाम अपनी लिस्ट में लिख लिया है, जिस दिन ममता बनर्जी और इंडिया गठबंधन सरकार बनाएंगे, हम उनके घरों में घुसकर उन्हें मार डालेंगे.’ TMC नेता ने आगे कहा, ‘वह पाकिस्तान में बैठकर कोलकाता पर हमला करने की धमकी दे रहे हैं, जबकि हमारे पीएम मोदी कूच बिहार में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं और लोगों से टीएमसी को हटाने का आह्वान कर रहे हैं.’

अभिषेक बनर्जी ने ख्वाजा आसिफ की धमकी पर प्रतिक्रिया न देने के लिए गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को भी निशाना बनाया. अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘अमित शाह और राजनाथ सिंह चुप हैं. गृहमंत्री अमित शाह हमें हर रोज बांग्लादेशी और पाकिस्तानी कहते हैं, लेकिन जब पाकिस्तान कोलकाता को धमकी देता है तो वे मूक दर्शक बन जाते हैं.’

See also  सावन की तीसरी सोमवारी पर देवघर में उमड़े शिवभक्त

अभिषेक बनर्जी की ये टिप्पणियां पश्चिम बंगाल में तेज राजनीतिक गतिविधियों के बीच आई हैं, जहां TMC ने राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों से निपटने के तरीके को लेकर केंद्र सरकार को बार-बार निशाना बनाया है, जबकि भाजपा ने पहले भी पार्टी पर अपने चुनाव प्रचार में आक्रामक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.

आपको बताते चले कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में कहा था कि पाकिस्तान द्वारा किसी भी दुस्साहस का जवाब दिया जाएगा. लेकिन भारत की ओर से ख्वाजा आसिफ की इन धमकियों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा था भारत के साथ भविष्य में होने वाला कोई भी संघर्ष सीमावर्ती इलाकों तक सीमित नहीं रहेगा. सियालकोट में पत्रकारों से बात करते हुए ख्वाजा आसिफ ने दावा किया, ‘अगर भारत ने कोई झूठा अभियान चलाने की कोशिश की तो पाकिस्तान उसे कोलकाता तक ले जायेगे