अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ जानिए

गृह मंत्री विजय शर्मा का दावा—1496 ईनामी समेत 2937 नक्सलियों ने सरेंडर किया

कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने सवाल किया कि नक्सल पुनर्वास नीति क्या है? 2023 से अब तक अब तक कितने नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया? इनामी नक्सलियों में से किन-किन को राशि दी गई कितनी देना बाकी है?

इस पर जवाब देते हुए गृह मंत्री विजय शर्मा ने सदन में बताया कि 9 फरवरी 2026 तक 1496 इनामी नक्सलियों को मिलाकर कुल 2937 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है.

उन्होंने बताया कि पुनर्वास नीति के तहत अब तक प्रारंभिक राशि के तौर पर नक्सलियों को 5 करोड़ 64 लाख रुपए दी गई है. ईनाम की 49 करोड़ 34 लाख रुपए की राशि दिया जाना शेष है. सरेंडर करने वाले नक्सलियों को राशि दे रहे हैं, जिसे 3 साल बाद वे बैंक से पैसे निकाल सकेंगे.

See also  युवाओं को नौकरी का सुनहरा अवसर, प्लेसमेंट कैम्प 6 अगस्त को