अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें

गोली लगने के बाद पत्नी की गोद में ही पति ने तोड़ा दम, मदद करने की बजाए वीडियो बनाते रहे लोग…

बिहार के सीवान रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति को दिनदहाड़े गोली मार दी गई, उसकी पत्नी मदद की आवाज़ लगाती रही और लोग सहायता करने की बजाय वीडियो बनाते रहे. पीड़िता गोद में पति का सिर लेकर लोगों से सहायता मांगती रही, किन्तु किसी ने उसे अस्पताल पहुंचाने का प्रयास नहीं किया. पति ने उसकी गोद में ही तड़पकर दम तोड़ दिया. अब लोग वह वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर रहे हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार दोपहर 3 बजे की घटना है. कोलकाता के टायर कारोबारी मोहम्मद फैजल अपनी नवविवाहिता पत्नी अंजुम खातून के साथ कोलकाता जाने के लिए बाघ एक्सप्रेस की प्रतीक्षा कर रहे थे. प्लेटफार्म नंबर एक पर उनके पीछे से किसी बदमाश ने गोली मार दी, जिसके बाद फैजल मुंह के बल जमीन पर गिर पड़े. अंजुम ने फैजल का सिर गोद में रखा और सहायता के लिए गिड़गिड़ाती रही.

वायरल हो रहे वीडियोज़ में स्पष्ट सुना जा सकता है कि अंजुम बार-बार कह रही है ‘प्लीज कोई बचा लो’ किन्तु पत्थर हो चुके लोगों में किसी का दिल नहीं पसीजा. कुछ देर बाद वहां एक पुलिसकर्मी आया जो पीड़ित को अस्पताल पहुंचाने की जगह अंजुम से सवाल-जवाब करता रहा. आखिरकार फैजल ने वहीं दम तोड़ दिया, पुलिस के अनुसार अभी हत्या की वजह का पता नहीं चला है.

See also  25 हजार होमगार्डों की नौकरी योगी सरकार ने खत्म की और बिहार में घर में घुसकर 3 लोगों पर बरसाई हथौड़ी...