अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रशासन हादसा

चरवाहा IED ब्लास्ट में घायल

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, बीजापुर। उसूर ब्लॉक के पुजारीकांकेर के जंगल में मवेशी चराने गए ग्रामीण कलमू गंगा उस समय गंभीर रूप से घायल हो गया, जब वह नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए प्रेशर IED की चपेट में आ गया।

विस्फोट सोमवार शाम को हुआ, जिससे ग्रामीण के पैर में गंभीर चोटें आईं. सीआरपीएफ कैंप की टीम मौके पर पहुंची और उसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया गया. घटना ने फिर एक बार नक्सलियों की आम जनता को नुकसान पहुंचाने वाली रणनीति को उजागर किया है. ग्रामीणों में भय का माहौल है।

 

See also  CM भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना: बदले की भावना से कार्रवाई करने का लगाया आरोप